लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में फंसे तालिबानी डर के साए में जी रहे अभिनेत्री नूपुर अलंकार के जीजा, फोन पर बताई पूरी दास्तां

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 14:07 IST

नूपुर अलंकार के जीजा ने बताया कि कंधार की सड़कों पर तालिबानी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। फ्लाइट के लिए काबुल जाना है लेकिन पता नहीं है कैसे पहुंच पाऊंगा। वापस अपने देश लौटना चाहता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री नूपुर अलंकार के जीजा कौशल अग्रवाल अफगानिस्तान के कंधार में फंसे हुए हैंकौशल ने बताया, मोबाइल नेटवर्क और पानी की कम सप्लाई हो रही हैबाहर निकलने के लिए भारतीय दूतावास को मेल किया है लेकिन जवाब नहीं मिला हैः कौशल

'स्वरागिनी' फेम अभिनेत्री नूपुर अलंकार का परिवार इस वक्त दहशत में हैं। नूपुर अलंकार के जीजा कौशल अग्रवाल इस वक्त अफगानिस्तान के कंधार में फंसे हुए हैं जिसको लेकर परिवार बहुत चिंतित और परेशान है। नूपुर अलंकार के जीजा एक कारोबारी हैं और इसी सिलसिले में वह अफगानिस्तान गए थे।

एक दोस्त के घर में रह रहे हैं नूपुर के जीजा

कंधार में अपने एक दोस्त के घर में शरण पाए कौशल अग्रवाल ने ईटाइम्स से बातचीत में वहां की स्थिति के बारे में काफी कुछ बताया है। कौशल के मुताबिक वह 16 जुलाई को अफगानिस्तान गए थे। 15 अगस्त को वापसी थी लेकिन इसी दिन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। वह कंधार में फंसे हुए हैं और एक दोस्त के घर में रह रहे हैं।

भारतीय दूतावास को मेल भी किया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया हैः कौशल

कौशल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में भारतीय दूतावास को मेल भी किया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यहां बिजली दिन में मुश्किल से 2-3 घंटे ही आती है। फोन को भी कार की बैटरी से चार्ज करना पड़ता है। नूपुर के जीजा कौशल ने बताया कि वहां मोबाइल नेटवर्क पर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक है जिसकी वजह से परिवार से बात भी 6 बजे से पहले करनी पड़ती है। कहा, पानी की पूर्ति भी कम है जिसकी वजह से तीन दिन में एक बार नहाते हैं।

आगे बताया, कंधार की सड़कों पर तालिबानी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। फ्लाइट के लिए काबुल जाना है लेकिन पता नहीं है कैसे पहुंच पाऊंगा। वापस अपने देश लौटना चाहता हूं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!