लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की लगाई फटकार तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिया जवाब, लिखा-एक बार आपकी डाँट की भी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 14:40 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का खतरा भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों की लापरवाही देखकर प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है

कोरोना वायरस का खतरा भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे के बीच लोगों की लापरवाही देखकर प्रधानंमत्री नरेंद्र  मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लोगों लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मोदी के इस ट्वीट का डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करके जवाब दिया है।

 बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। 

हाल ही मेंअपने ट्वीट में अनुभव सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी के जवाब में लिखा कि एक बार आपकी डांट की जरूरत इन सभी को है। अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने लिखा, धन्यवाद सर, एक बार आपकी डांट की भी आवश्यकता है इन लोगों को। दरअसल पीएम मोदी ने लिखा था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।

 हाल ही में उनकी फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई, बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुभव सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच