लाइव न्यूज़ :

Video:पीएम मोदी से पहले पर्दे पर आएगी राहुल गांधी की बायोपिक, पर्सनल लाइफ से लेकर सियासी संग्राम तक होगा खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2019 10:13 IST

राहुल गांधी की इस फिल्म का नाम my name is RA GA रखा गया है यानि राहुल गांधी। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार रुपेश पॉल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 जल्द होने वाले हैं, ऐसे में सियासत के साथ साथ सिनेमा में भी गरमाहट देखने को मिल रही है। द एक्सीडेंटल प्राइमिस्टर फिल्म को कि पूर्व प्रधानमंत्री मनोमहन सिंह के जीवन पर बनी थी हाल ही में पर्दे पर आई और जल्द पीएम नरेंद्र मोदी के बायोपिक आने वाली है। अब इसी लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम शामिल होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवेक ओबराय को लेकर फिल्म बननी शुरू हो गई है लेकिन उससे पहले ही राहुल गांधी पर बनी फिल्म रिलीज़ हो जायेगी।

राहुल गांधी की इस फिल्म का नाम my name is RA GA रखा गया है यानि राहुल गांधी। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार रुपेश पॉल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है , जिन्होंने इसे पहले सेंट रैकूला और कामसूत्रा 3 D फिल्म बनाई है। फिल्म का एक टीज़र पेश कर दिया गया है। 4.3 सेकेंड के ट्रेलर में राहुल गांधी के पूरे जीवन को परोस दिया गया है। 

फिल्म में इंदिरा गांधी , राजीव, सोनिया और प्रियंका के भी किरदार होंगे। फिल्म में राहुल गाँधी के बचपन से लेकर उनके राजनीतिक करियर का पूरा घटनाक्रम दिखाया जाएगा।

ट्रेलर से साफ हो रहा है कि फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से राहुल ने निडरता से जीवन ने हर परेशानी को पार किया है। कोई भी व्यक्ति जो निडरता से आने वाली चुनौतियों का सामना करता हो वो इस फिल्म से अपने को रिलेट कर सकता है। ये फिल्म साल अप्रैल में रिलीज़ होगी। फिल्म में राहुल गांधी के बचपन से लेकर राजनीतिक उतार चढ़ाव को बखूबी दिखाया जाएगा। 

खास बात ये है कि इसमें पीएम मोदी को भी दिखाया जाएगा उनका रोल विपक्ष के निशानों के रूप में दिखाया जाएगा। प्रियंका गांधी, इंदिरा गांधी हर किसी का रोल फिल्म में अहमता से दिखाया जाने वाला है। इसमे राहुल की लव लाइफ को भी दिखाया जाएगा। ट्रेलर के बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार होने वाला है

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस