शादी करने को तैयार 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही, कहा- मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं...

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 09:15 IST2020-07-22T09:15:37+5:302020-07-22T09:15:37+5:30

फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात रखते रहते हैं। नोरा फतेही के एक छोटे से फैन ने हाल ही में उनसे शादी करने की इच्छा जताई है।

Nora Fatehi is ecstatic as a little fan wishes to marry her viral on social media | शादी करने को तैयार 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही, कहा- मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं...

नोरा फतेही के वीडियो पर फैंस दे रहे रिएक्शन। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsहाल ही में एक छोटे से फैन ने नोरा के सामने शादी का प्रपोजल रखा है।वीडियो में एक बच्चे ने नोरा से शादी करने की इच्छा व्यक्त कर रहा है। नोरा फतेही ने इस बच्चे का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। लॉकडाउन में भी वह अपनी डांसिग वीडियो अक्सर फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

नोरा फतेही की खूबसूरती का ऐसे तो हर कोई दीवाना है। हाल ही में एक छोटे से फैन ने नोरा के सामने शादी का प्रपोजल रखा है। वीडियो में एक बच्चे ने नोरा से शादी करने की इच्छा व्यक्त कर रहा है। नोरा फतेही ने इस बच्चे का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में बच्चा कह रहा है कि वह 'दिलबर गर्ल' से शादी करना चाहता है।

नोरा फतेही के वीडियो पर फैंस दे रहे रिएक्शन

वीडियो को नोरा ने अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत हुआ, मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं।' नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और लगातार अपनी बात रख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नोरा फतेही अपने बेली डांस के लिए काफी फेमस हैं और वह अक्सर इस डांस पर वीडियो बनाती रहती हैं।

डांस का जादू बिखेरने में कामयाब नोरा

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही अपने डांस का जादू बिखेर चुकी हैं। फैंस को उनका सबसे ज्यादा 'दिलबर' वीडियो सॉन्ग पसंद आया था। इस गाने में भी नोरा ने जबरदस्त डांस करके फैंस का दिल जीता था। नोरा बॉलीवुड की काफी चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें बाहुबली, सत्यमेव जयते, भारत और स्त्री का नाम शामिल है।

Web Title: Nora Fatehi is ecstatic as a little fan wishes to marry her viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे