लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को संजय राउत ने बताया मेंटल, कहा- जिस थाली में खाया, उसी में थूका, PoK जाकर रहे खर्चा हम देंगे

By अमित कुमार | Updated: September 4, 2020 15:52 IST

मुंबई को POK बताने वाली कंगना रनौत को लेकर संजय राउत ने एक बार फिर बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि कंगना रनौत जैसा कर रही हैं, ऐसा कोई मेंटल ही कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कंगना को मेंटल बताते हुए कहा कि वह पीओके चली जाएं वह अपने खर्च पर उन्हें भेज देंगे। संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं।

कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बहस का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक्ट्रेस के मुंबई को PoK जैसा बताने वाले बयान के बाद से इस मुद्दे ने तुल पकड़ ली है। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि वह मुंबई वापस आ रही है किसी के बाप में दम है तो उन्हें रोक कर दिखा दे। कंगना के इस बयान के बाद अब संजय राउत ने अपनी बात रखी है। 

संजय राउत ने कंगना को मेंटल बताते हुए कहा कि वह पीओके चली जाएं वह अपने खर्च पर उन्हें भेज देंगे। संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया है। और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। कंगना को यह सब शोभा नहीं देता। वह एक पढ़ी लिखी महिला हैं। उन्हें यह शोभा देता है। यह मेंटल केस है।

कंगना रनौत पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

संजय राउत ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि जिस शहर में कंगना रह रही हैं, जिस शहर में आप रहते हैं। जहां कमाते हो। उस शहर और पुलिस के बारे में अनाप-शनाप बाते कर रही हैं। मुंबई पुलिस ने हमले में लोगों को बचाया। कसाब को पकड़ा, कोरोना के संकट काल में 50 से ज्यादा पुलिसवालों ने अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वह ऐसी बातें कर रही हैं।

कंगना ने कहा- किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच