'महाभारत' के दौरान लाइट जाने पर लोग ट्रांसफर में लगा देते थे आग, सालों बाद 'कृष्ण' ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: April 6, 2020 17:19 IST2020-04-06T17:19:23+5:302020-04-06T17:19:23+5:30

लॉकडाउन के बीच एक बार डीडी भारती पर महाभारत की वापस हो चुकी है। आज भी सीरियल को लोगों से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना पहले मिला करता था।

Nitish Bharadwaj said power cut during Mahabharat people used to set transformers on fire | 'महाभारत' के दौरान लाइट जाने पर लोग ट्रांसफर में लगा देते थे आग, सालों बाद 'कृष्ण' ने खोला राज

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights 'महाभारत' में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने दोबारा शो के प्रसारण पर खुशी जताई है। 'रामायण' और 'महाभारत' ने लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया।

साल 1988 में 'महाभारत' ने टीवी पर दस्तक दी थी। चैनल पर सीरियल के आते ही यह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था। लॉकडाउन के बीच एक बार डीडी भारती पर महाभारत की वापस हो चुकी है। आज भी सीरियल को लोगों से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना पहले मिला करता था। 'महाभारत' में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने दोबारा शो के प्रसारण पर खुशी जताई है। 

नीतीश भारद्वाज ने एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल से जुड़े पुरानी कई यादों को शेयर किया है। नीतीश ने कहा, ''महाभारत' को लेकर लोगों के बीच खासा क्रेज था। बिहार और यूपी में सुबह 9 से 10 बजे के बीच लाइट जाने पर लोगों में इतना गुस्सा भर जाता था कि वह ट्रांसफार्मर में आग लगा देते थे। लोगों की डर के कारण बिजली विभाग उस समय लाइट का खासा ख्याल रखते थे।'

नीतीश ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि शहर के हालात भी कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे। हमारी पूरी बिल्डिंग में केवल दो घरों में टीवी हुआ करता था। 'महाभारत' के समय घर के दरवाजे तक लोगों की भीड़ रहती थी। 'रामायण' और 'महाभारत' ने लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया। ये दोनों धारावाहिक आज भी लोगों के लिए वहीं काम कर रही है।

Web Title: Nitish Bharadwaj said power cut during Mahabharat people used to set transformers on fire

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे