रवि शास्त्री के साथ अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस निम्रत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बताया बकवास

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 3, 2018 22:33 IST2018-09-03T22:33:47+5:302018-09-03T22:33:47+5:30

रिपोर्ट में बताया गया कि एक जर्मन कार मेकर ने साल 2015 में रवि शास्त्री और निम्रत को अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया था। इसके बाद यहीं दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी।

Nimrat Kaur dismisses rumours of dating Ravi Shastri | रवि शास्त्री के साथ अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस निम्रत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बताया बकवास

रवि शास्त्री के साथ अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस निम्रत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बताया बकवास

मुंबई, 03 सितंबरः भारत के क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और द 'लंचबॉक्स' की एक्ट्रेस निम्रत कौर के बीच अफेयर की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस कौर ने ट्वीट कर ऐसी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने रवि शास्त्री के साथ लिंकअप को लेकर मीडिया रिपोर्ट को बकवास बताया। हालांकि रवि शास्त्री की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सच: मुझे रूट कनाल कराने की जरूरत हो सकती है। कल्पना: इसके सिवा आज अपने बारे में मैंने बाकी सबकुछ पढ़ा। अधिक सच: कल्पना कहीं अधिक हानिकारक हो सकती है। मंडे ब्लूज (सोमवार का बोझिलपन) होता है और मुझे आईसक्रीम पसंद है। तो चलिये बेकार की बातों को छोड़ते हुए खुशी के दिनों में आगे बढ़ते हैं।'



दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रवि शास्त्री और निम्रत कौर के बीच अफेयर है और यह लंबे समय से चल रहा है। बताया गया कि दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया कि एक जर्मन कार मेकर ने साल 2015 में रवि शास्त्री और निम्रत को अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया था। इसके बाद यहीं दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी।

इस समय रवि शास्त्री की उम्र 56 साल है। उनसे निम्रत 20 साल छोटी हैं। शास्त्री ने 1990 में रितु सिंह से शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। रवि का नाम इससे पहले अमृता सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। माना जाता है 80 के दशक में रवि ने उन्हें भी डेट किया था।

Web Title: Nimrat Kaur dismisses rumours of dating Ravi Shastri

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे