निक ने मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका के लिए लिखवाए ये छू जाने वाले खास शब्द, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2018 10:53 IST2018-12-27T10:53:13+5:302018-12-27T10:53:46+5:30

प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्‍वीरें फैंस के साथ शेयर की थी।

nick jonas writes om priyankay namah during mehendi ceremony | निक ने मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका के लिए लिखवाए ये छू जाने वाले खास शब्द, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

निक ने मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका के लिए लिखवाए ये छू जाने वाले खास शब्द, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

Highlightsनिक ने प्रियंका का खास अंदाज में नाम लिखवाया हैउन्होंने हाथ में ओम प्रियंकाय नम: लिखाया

 बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हाल में जोधपुर में बहुत भी भव्य तरीके हुई है। दोनों ने हिंदू और ईसाई धर्म से शादी रचाई। दोनों की शादी की कई खास फोटो फैंस के सामने आ चुकी हैं। अब देसी दर्ल ने बुधवार को एक खास फोटो फैंस के लिए शेयर की है।

उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्‍वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। मेहंदी की सेरेमनी में प्र‍ियंका चोपड़ा एकदम पारंपर‍िक अंदाज में नजर आईं। प्री वेडिंग की ये तस्‍वीरें बेहद खास और रंगीन थी।

फोटो से साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से निक देसी दर्ल के प्यार में रंगे हुए थे। प्रियंका के हाथों में लगी खूबसूरत मेहंदी जहां खिल कर नजर आ रही थी वहीं उनके पति निक ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवा रखी थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर निक की एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें निक के हाथ में प्रियंका चोपड़ा के नाम की मेहंदी लगी दिख रही है। अब तस्‍वीर देख कर ये साफ दिख रहा है कि उन्‍होंने हाथ में ओम प्रियंकाय नम: लिखा हुआ है। 

फोटो शेयर करते ही सोशल में छा गई है। हर किसी को निक का मेहंदी का ये अंदाज खासा पसंद आ रहा है।प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए निक जोनस को टैग किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि निक पूरी तरह से निक के रंग में ही रंग गए हैं।

वहीं, द सिम्पसन्स' के चित्रकारों स्टेफानो मोन्डा और रीनो रुस्सो ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का कार्टून बनाकर नवदंपति को अपनी ओर से तोहफा दिया है, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इन दोनों कार्टूनों को शेयर किया है।

ये कार्टून जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से हुई उनकी शादी को दर्शाते हैं।इसमें उन्होंने सफेद रंग का गाउन और लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। प्रियंका और निक ने एक दिसंबर को जयपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दो दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी।

Web Title: nick jonas writes om priyankay namah during mehendi ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे