लाइव न्यूज़ :

पहली एनिवर्सरी पर निक ने प्रियंका के लिए लिखा रोमांटिक लव नोट, कहा- 'तुम्हारा पति होना मेरे लिए...'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2019 16:39 IST

Open in App

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास को एक साथ रहते हुए एक साल पूरा हो गया है. इसलिए हाल में उन्होंने अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई. अब आप कहेंगे कि दोनों की शादी तो अभी पिछले दिसंबर में ही हुई है. ऐसे में भला एनिवर्सरी कैसी? जी हां, दोनों की शादी को भले ही अभी साल पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उनके दिल जुड़ने को तो साल पूरा हो गया है.

इसी दिन दोनों पहली बार मिले थे और उनके दिल मिल गए थे. निक ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए प्रियंका को न केवल खास गिफ्ट दिया, बल्कि इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लंबी पोस्ट भी लिखी. निक ने लिखा, ''एक साल पहले आज ही के दिन हॉलीवुड बोल में मैं अपने दोस्तों के साथ फिल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' देखने गया था.

इन दोस्तों में से एक प्रियंका चोपड़ा भी थीं, जो बाद में मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी हमराज, मेरी म्यूज और मेरी खूबसूरत पत्नी बनीं. हमारी अब तक की जर्नी के लिए मैं बहुत शुक्र गुजार हूं. आप मुझे रोज हंसने की वजह देती हैं और मुझे बेस्ट बनने की प्रेरणा देती हैं. मैं आपका पति बनकर गौरवान्वित महसूस करता हूं. आई लव यू.''

बता दें कि निक और प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की. यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. इस शादी में निक और प्रियंका के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे. शादी के बाद इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी. पीसी बोलीं, हैप्पी वन ईयर इन लव प्रियंका ने भी अपने पति के लिए खास पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा, ''आप हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे, हैप्पी वन ईयर इन लव निक जोनास.''

 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?