लाइव न्यूज़ :

पापा बनने के लिए बेताब हैं प्रियंका के पति निक जोनस, बेबी प्लानिंग को लेकर किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 14, 2018 10:41 IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। निक गुरुवार को अमेरिका प्रियंका को मुंबई में छोड़कर वापस चले गए हैं।

Open in App

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। निक गुरुवार को अमेरिका प्रियंका को मुंबई में छोड़कर वापस चले गए हैं। ऐसे में अब निक ने स्पॉटिफी के रिवाइंड के  एक साक्षात्कार में अपनी फैमिली प्लानिंग पर कहा है।

उन्होंने कहा है कि बिल्कुल मैं किसी दिन पिता बनना चाहूंगा। इसके लिए मुझे लगता है कि ये एक सपना है और  मुझे लगता है कि मुझे बहुत तेज़ी से आगे बढ़ना है। निक ने आगे कहा कि इसके साथ, आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं, आप कह सकते हैं कि यह अनुचित था, या आप कह सकते हैं कि उसने मुझे शुरुआती उम्र में कुछ वास्तविक नजरिया दिया है।

इतना ही नहीं निक ने आगे कहा है कि मैंने अब तक की अपनी कम उम्र की जिंदगी में ही बहुत कुछ देखा है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन इसे मैं अपने बच्चे के साथ साझा करूंगा। इससे पहले भी निक ने कहा था कि उसे किसी भी समय अपनी भतीजी को चचेरा भाई-बहन देने की जरूरत है।

प्रियंका भी बच्चों को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें 'बेबी फीवर' है और वो अपनी दोस्त मेघन मर्केल की प्रेग्नेंस से काफी उत्साहित हैं। 

अमेरिका गए निक

बुधवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की हाई प्रोफाइल वेडिंग अटेंड करने के बाद निक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका ने उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ दिया था।  शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब निक, प्रियंका को छोड़ कर अमेरिका गए। शादी के लिए भारत आने के बाद से निक यहीं पर थे. जोधपुर में अपनी रॉयल वेडिंग, दिल्ली में रिसेप्शन और उदयपुर में ईशा-आनंद के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद निकयंका दो दिन के मिनी हनीमून पर ओमान गए थे।

वहां से लौटने के बाद उन्होंने अंबानी फैमिली की रॉयल वेडिंग अटेंड की. 20 को रिसेप्शन का कार्ड वायरल प्रियंका चोपड़ा अब अपनी शादी के मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गई हैं। निकयंका मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टियां देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक 19 दिसंबर को हो रहे रिसेप्शन में प्रियंका के दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?