लाइव न्यूज़ :

वाइफ प्रियंका चोपड़ा और होने वाले बच्चों को लेकर निक जोनस ने कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: April 16, 2019 10:23 IST

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं। साथ ही शादी के बाद प्रियंका बिंदास तरह से जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में पीसी ने मीटू मूवमेंट पर भी अपनी बात रखी है।

Open in App

निक जोनस और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कोई इवेंट हो या सोशल मीडिया प्रियंका पित निक के बीच की केमिस्ट्री दिखाई देती है। हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका के साथ अपने फ्यूचर को लेकर और फ्यूचर में होने वाले अपने बच्चों को लेकर बातें कही हैं। 

रिसेंटली अपने सॉग कूल की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे निक ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि वो वाइफ प्रियंका के साथ जो भी काम करते हैं अपने फ्यूचर को ध्यान में रखकर करते हैं। निक जोनस ने आगे कहा, 'मैं सोचता हूं जो भी मैं करता हूं मेरे भाई के साथ या प्रियंका के साथ मैं अपने फ्यूचर को अपने दिमाग में हमेशा रखता हूं। मैं कुछ ऐसा बनना चाहता हूं ऐसे लेजेंसी का पार्ट बनना चाहता हूं जिसकी कहानी मैं अपने बच्चों को सुना सकूं।'

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थीं। वहीं इनकी शादी क्रिश्च्य तरीके से भी हुई थी। इसी के बाद से लोगों को ये कपल, कपलगोल्स देता आ रहा है। शादी के बाद निक की जिंदगी कितनी बदली कितनी नहीं इस बात को भी निक अपने इंटव्यू में शेयर कर चुके हैं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं। साथ ही शादी के बाद प्रियंका बिंदास तरह से जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में पीसी ने मीटू मूवमेंट पर भी अपनी बात रखी है। बता दें निक इन दिनों अपनी एनिमेटेड फिल्म अग्ली डॉग्स के प्रमोशन में बिजी हैं।

वहीं प्रियंका जल्द ही स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी दिखाई देंगे।

टॅग्स :निक जोनसप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?