हादसे का शिकार होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, इस अंदाज में पति निक ने बचाया पत्नी को

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2019 08:45 IST2019-06-28T08:45:12+5:302019-06-28T08:45:12+5:30

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में जेठ की दूसरी शादी होने जा रही है । प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं ।

nick jonas saves wife priyanka chopra from tripping over the yacht at paris | हादसे का शिकार होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, इस अंदाज में पति निक ने बचाया पत्नी को

हादसे का शिकार होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, इस अंदाज में पति निक ने बचाया पत्नी को

Highlights सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से प्रियंका गिर रही थीं और निक ने उनको बचाया।प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ इन दिनों पेरिस में हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ इन दिनों पेरिस में हैं। दोनों  काम से समय निकालकर एक दूसरे को वक्त दे रहे हैं। लेकिन यहां देसी गर्ल एक हादसे का शिकार होते होते बची हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से प्रियंका गिर रही थीं और निक ने उनको बचाया।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में जेठ की दूसरी शादी होने जा रही है । प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं । इसके लिए पूरा परिवार कई दिनों से पेरिस में है।यहीं वह एक हादसे का शिकार होने से बची हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि जहां एक तरफ निक अपना ड्रिंक एंजॉय कर रहे हैं। याच पर खड़ी प्रियंका अचानक बुरी तरह लड़खड़ाने लगती हैं लेकिन तभी निक फुर्ती दिखाते हुए उन्हें संभाल लेते हैं।  और उनका ड्रिंक समुद्र में गिर जाता है। इसके बाद देसी गर्ल काफी हंसती हैं।

अगर निक ने प्रियंका पर उस समय ध्यान नहीं दिया होता तो शायद उन्हें चोट लग सकती थी। वीडियो में आगे दिख सकते हैं कि हादसा होने के बाद दोनों हंसने लगते हैं। 

 दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अगली बॉलीवुड प्रोजेक्ट 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी की है।

Web Title: nick jonas saves wife priyanka chopra from tripping over the yacht at paris

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे