VIDEO: हसबैंड निक जोनस के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देसी गानों पर जमकर किया डांस

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 11:49 IST2020-05-31T11:49:10+5:302020-05-31T11:49:10+5:30

प्रियंका जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ की दो फिल्म ‘ द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। साथ ही वह ‘एमेजोन प्राइम’ की भी एक फिल्म और एक सीरिज में काम कर रही हैं।

Nick Jonas Danced To Ajay Devgn Song With Priyanka Chopra watch video | VIDEO: हसबैंड निक जोनस के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देसी गानों पर जमकर किया डांस

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsदोनों कपल्स का ये मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार इनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वह खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में इन दोनों का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दोनों कपल्स का ये मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों कपल्स के हाथों में वाइन से भरा हुआ गिलास नजर आ रहा है। साथ ही दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये कैमिस्ट्री काफी गजब की है। अजय देवगन की फिल्म के गानों पर ये दोनों ही जमकर डांस करते हैं। फैंस लगातार इनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति एवं अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ पहली ‘डेट’ की दूसरी वर्षगांठ पर कहा कि एक दूसरे का साथ मिलना ईश्वर का एक बहुत बड़ा तोहफा। प्रियंका और निक 2018 दिसम्ंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। 

‘द स्काई इज़ पिंक’ की अदाकारा ने पहली ‘डेट’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘दो साल पहले हमने पहली बार एक-साथ तस्वीर ली थी। उस दिन के बाद से आज तक तुम मेरी जिंदगी में बस खुशी ही लाए हो। मुझे तुमसे प्यार है निक, हमारी जिंदगी को एक-साथ इतना बेहतरीन बनाने के लिए शुक्रिया। ’’ वहीं निक ने सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर साझा करते हुए कि वह खुशनसीब हैं कि उन्हें प्रियंका का साथ मिला।
 

Web Title: Nick Jonas Danced To Ajay Devgn Song With Priyanka Chopra watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे