लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लॉकडाउन में भी बरकरार है नेहा कक्कड़ का जलवा, रिलीज होते ही 'भीगी-भीगी' गाना ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 16:57 IST

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में कई हिट सांग गा चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख़ खान के लिए एक एल्बम लांच किया जो काफी हिट हुआ। जिससे वह रातों-रात स्टार बन गयीं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज होने के कुछ ही समय के अंदर गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।गाने के बोल बेहद शानदार हैं और फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

सिंगर नेहा कक्कड़ के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते हैं। लॉकडाउन के बीच जहां फिल्में और गानों का रिलीज होना बिल्कुल न के बराबर हो गया है। ऐसे में नेहा फैंस के लिए एक शानदार गीत लेकर आई हैं। नेहा के सभी गाने फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। लॉकडाउन के बीच नेहा कक्कड़ का नया गाना रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा है। 

इस गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दुबे ने मिलकर लिखा है। रिलीज होने के कुछ ही समय के अंदर गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'भीगी-भीगी' नामक इस गीत को फैंस बार-बार सुन रहे हैं। गाने के बोल बेहद शानदार हैं और फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। 4 साल की उम्र से ही गाने गाने वाली नेहा की आवाज में एक अलग सा जादू है जो फैंस को अपनी ओर खींचने में हर बार कामयाब साबित रहा है। 

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने कई बड़े सेलेब्स को पीछे छोड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। नेहा के सम्मान ने उनके फैंस खासा खुश हैं। नेहा साल 2019 में यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नेहा ने साल 2019 में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली टॉप 10 फीमेल आर्टिस्ट की लिस्ट शेयर की जिसमें उनका दूसरा स्थान है। 

इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकती। जय माता दी। आपकी नेहू'। नेहा ने जो लिस्ट शेयर की उसके मुताबिक पहले नंबर पर अमेरिकी रैपर कार्डी बी हैं जिन्हें 4.8 बिलियन बार देखा गया तो वहीं 4.5 बिलियन व्यूज के साथ नेहा कक्कड़ दूसरे पायदान पर हैं।

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच