लाइव न्यूज़ :

नेहा धूपिया ने दिया बेटे को जन्म, अंगद बेदी खुशी से झूमते हुए आए नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: October 3, 2021 16:51 IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी आज अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। बतादें कि नेहा और अंगद की एक बेटी भी है।

Open in App
ठळक मुद्देअंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने बच्चे के आने की खुशी को जाहिर किया हैवर्कफ्रंट कि बात करें तो नेहा धूपिया फिल्म 'सनक' के लिए डबिंग करती नजर आई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज एक बार फिर मां बन गई हैं, उन्होंने आज बेटे को जन्म दिया है। वहीं इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर अंगद बेदी ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी आज अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। बतादें कि नेहा और अंगद की एक बेटी भी है।

बतादें कि अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने बच्चे के आने की खुशी को जाहिर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी बॉय दोनों ठीक हैं। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे।" इसके साथ ही अंगद ने नेहा के साथ प्यारी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह पति अंगद के साथ अपना बेबी बंप दिखती नजर आ रही हैं। 

आपको बता दें की नेहा धूपिया की पहली प्रेग्नेंसी काफी चर्चाओं में रही थी। दरअसल, नेहा और अंगद में खुद खुलासा किया था कि नेहा ने शादी से पहले ही बच्चे को कंसीव कर लिया था। नेहा और अंगद को इस बात के लिए ट्रोल भी किया गया था। लेकिन ने दोनों ने इस मुद्दे पर परेशान ना होते हुए अपनी बेबाक राय पेश की थी। 

वर्कफ्रंट कि बात करें तो नेहा धूपिया फिल्म 'सनक' के लिए डबिंग करती नजर आई थीं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नेहा धूपिया के साथ विद्युत जामवाल भी लीड रोल में होंगे। इस फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा है साथ ही साथ वह फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :नेहा धूपियाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच