जब अमेरिका से तीन सूटकेस बिस्किट भर लाए थे ऋषि कपूर, नीतू सिंह हो गई थीं नाराज; जानिए पूरा किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: July 8, 2021 12:08 IST2021-07-08T12:01:00+5:302021-07-08T12:08:14+5:30

ऋषि कपूर और नीतू कपूर  (Neetu Kapoor and Rishi Kapoor wedding details) ने साल 1980 में शादी की थी। शादी के बाद अपने कुछ बचे हुए फिल्मों को पूरा कर नीतू ने महज 21 साल की उम्र में अपने सफल फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया।

Neetu Singh got angry on Rishi Kapoor When had brought three suitcases full of biscuits from America | जब अमेरिका से तीन सूटकेस बिस्किट भर लाए थे ऋषि कपूर, नीतू सिंह हो गई थीं नाराज; जानिए पूरा किस्सा

जब अमेरिका से तीन सूटकेस बिस्किट भर लाए थे ऋषि कपूर, नीतू सिंह हो गई थीं नाराज; जानिए पूरा किस्सा

Highlightsअपने 7-8 साल के फिल्मी करियर में नीतू ने बतौर लीड एक्ट्रेस 20 से ज्यादा फिल्में कीं और उसमें से 12 फिल्में सिर्फ ऋषि कपूर के साथ किए1966 में फिल्म सूरज से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की

Happy Birthday Neetu Singh: नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी एक समय पर्दे पर काफी हिट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ 12 फिल्में कीं। हालांकि ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। और शादी के करीब 26 साल बाद साल 2009 में लव आजकल फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी। 

ऐसा कइयों का मानना था कि ऋषि कपूर जैसे इंसान के साथ इतने लंबे समय तक जीवन का निर्वाह करने के लिए नीतू सिंह को अवॉर्ड देना चाहिए। मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे जो कपूर परिवार के काफी करीबी भी माने जाते हैं, ने कहा था कि ऋषि को जानने वाला हर शख्स इस बात से राजी होगा कि इतने साल ऋषि कपूर के साथ सुखी दाम्पत्य में रहने के लिए नीतू को वीरता पुरस्कार देना चाहिए।मामूली नहीं था ऐसे मूडी इंसान के साथ निबाह करना, लेकिन नीतू विलक्षण महिला हैं।

ऋषि कपूर काफी मूडी किस्म के आदमी थे। इस बात से ना सिर्फ परिवारवाले बल्कि बॉलीवुड के लोग वाकिफ थे। एक बार ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वह काफी नाराज हो गई थीं। दरअसल ऋषि कपूर अमेरिका गए हुए थे। नीतू सिंह उनसे अपने लिए कुछ लाने को कहा। ऋषि वहां से तीन सूटकेस लेकर लौटे। नीतू को लगा इस बार तो पति ने सारी फरमाइशें पूरी कर दीं। लेकिन जब सूटकेस खोला तो उनका गुस्से पर काबू नहीं रहा। दरअसल ऋषि कपूर तीनों सूटकेस में अपने लाडले डॉगी के बिस्किट भर लाए हैं। नीतू बहुत नाराज़ हुई थीं तब। 

मालूम हो कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर  (Neetu Kapoor and Rishi Kapoor wedding details) ने साल 1980 में शादी की थी। शादी के बाद अपने कुछ बचे हुए फिल्मों को पूरा कर नीतू ने महज 21 साल की उम्र में अपने सफल फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया। नीतू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

Web Title: Neetu Singh got angry on Rishi Kapoor When had brought three suitcases full of biscuits from America

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे