VIDEO: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने होटल में उठाया पुड़ी-सब्जी का आनंद, फिर गाया- 'दो चटोरे शहर में...'

By अमित कुमार | Updated: April 23, 2020 16:40 IST2020-04-23T16:40:47+5:302020-04-23T16:40:47+5:30

नीना गुप्‍ता अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वह अपने पति विवेक मेहरा के बाल काटते नजर आ रही थीं।

Neena Gupta Latest Post With Sanjay Mishra Will Make Fans Smile Watch Video | VIDEO: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने होटल में उठाया पुड़ी-सब्जी का आनंद, फिर गाया- 'दो चटोरे शहर में...'

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsसोशल मीडिया पर फैंस नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के इस गाने को जमकर पसंद कर रहे हैं। दोनों ही मंझे हुए कलाकार के रूप में जाने जाते हैं, जो किसी भी रोल में जान फूंकने का काम बखूबी करते रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। नीना गुप्‍ता की वेब सीरीज 'पंचायत' की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है। 'पंचायत' में नीना गुप्‍ता ने गांव की एक प्रधान का रोल निभाया है। इन दिनों देश में लॉकडाउन की वजह से नीना भी क्वारंटाइन टाइम घर में ही बिता रही हैं।

 गुरुवार को नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह एक्टर संजय मिश्रा के साथ किसी होटल में खाना खाते हुए दिख रही हैं। ग्वालियर में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों ने वहां पुड़ी-सब्जी का मजा उठाते नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा, 'बस आपको मुस्कुराहट देना था, ग्वालियर संजय मिश्रा के साथ जल्द ही आने वाली फिल्म'।

इस वीडियो में दोनों एक बड़ा ही मजेदार गाना गाते दिखाई पड़ते हैं। 'दो चटोरे शहर में रात हो दोपहर में, खाना-खाना ढूंढते हैं, बस खाना-खाना ढूंढते हैं।' सोशल मीडिया पर फैंस नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के इस गाने को जमकर पसंद कर रहे हैं। दोनों ही मंझे हुए कलाकार के रूप में जाने जाते हैं, जो किसी भी रोल में जान फूंकने का काम बखूबी करते रहे हैं।

Web Title: Neena Gupta Latest Post With Sanjay Mishra Will Make Fans Smile Watch Video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे