लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स केसः NCB ने कोर्ट में पेश किया अहम सबूत, आर्यन के चैट में बॉलीवुड अभिनेत्री का आया नाम

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2021 13:01 IST

आर्यन के वकीलों ने कोर्ट में बार-बार यह बताया कि स्टार किड के पास से ड्रग्स की कोई बरामदगी नहीं हुई थी, लेकिन व्हाट्सएप चैट के आधार पर न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया थाआर्यन के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है

मुंबईः आर्यन खान के जमानत आदेश पर आज मुंबई की सेशन कोर्ट फैसला सुनाएगी। फैसले से पहले समाचार एजेंसी  एएनआई के एक अपडेट से पता चला है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हाथ आर्यन खान और एक आगामी अभिनेत्री के बीच 'ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट' लगा है। एएनआई के मुताबिक, मुंबई एनसीबी ने खुलासा किया कि उसके हाथ एक चैट लगा है जिसे अदालत में जमा कर दिया गया है।  मुंबई एनसीबी का कहना है कि उसने अदालत में आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट जमा की है। पुलिस को ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट मिली है जो कथित तौर पर आर्यन खान और एक आगामी अभिनेत्री के बीच हैं।

आर्यन खान के मुख्य वकील अमित देसाई और सतीश मानेशिंदे और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के बीच दो दिनों तक चली बहस के बाद पिछले हफ्ते आर्यन खान की जमानत आदेश सुरक्षित रख लिया गया था। आज विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल आर्यन खान के साथ-साथ अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुना सकते हैं।

आर्यन के वकीलों ने कोर्ट में बार-बार यह बताया कि स्टार किड के पास से ड्रग्स की कोई बरामदगी नहीं हुई थी, लेकिन व्हाट्सएप चैट के आधार पर न्यायिक हिरासत में रखा गया है। वहीं एनसीबी आर्यन के जमानत के खिलाफ कोर्ट में एक अहम सबूत पेश किया है। 

गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच