लाइव न्यूज़ :

दोनों बेटों संग नयनतारा और पति विग्नेश शिवन ने मनाया पहला ओणम, ट्रेडिशनल अवतार में शेयर की तस्वीरें

By अंजली चौहान | Updated: August 27, 2023 14:42 IST

दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री के साथ गहराई से मेल खाता हुआ दृश्य देखने को मिला नयनतारा और उनके परिवार के बीच जो कि आज अपने बेटों के साथ पहला ओणम मना रहे हैं।

Open in App

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा औऱ पति विग्नेश शिवन आज अपने दोनों प्यारे बेटों के साथ पहला ओणम का त्योहार मना रहे हैं। एक्ट्रेस के पति ने अपने इंस्टाग्राम पर क्यूट फोटो शेयर कर फैन्स के साथ अपनी खुशी साझा की है।

फोटो में देखा जा सकता है कि नयनतारा ने अपने दोनों जुड़वा बेटों को पारंपरिक सफेद धोती पहनाई है और वह जमीन पर बैठकर खाना का रहे हैं।

इस दौरान नयनतारा बेटों के संग बैठी हुई है और पूरा परिवार एक साथ पारंपरिक रूप से जमीन पर बैठकर केलों के पत्तों पर खाना खा रहा है।

बेटों की तरह ही नयनतारा ने भी सूट पहना हुआ है और वो भी सफेद रंग का। ओणम के लिए एक्ट्रेस पूरी तरह से पारंपरिक रूप से सजी हुई हैं। एक्ट्रेस की परिवार के संग फोटो फैन्स को काफी पसंद आ रही है। 

ओणम के मौके पर विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इसमें फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन भी साझा किया है जिसमें लिखा है उयिर और उलग के साथ हमारी पहली ओणम। भगवान का आशीर्वाद बना रहे।

इसके साथ ही उन्होंने एडवांस में सभी को ओणम विश किया है। विग्नेश के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उन्होंने अपने बेटों की झलक नहीं दिखाई है।

बता दें कि नयनतारा जल्द ही शाहरूख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिए नयनतारा का डेब्यू होगा।

नयनतारा-विग्नेश शिवन का रिश्ता

नयनतारा और विग्नेश शिवन की प्रेम कहानी प्यार और समर्थन की कहानी रही है। इस जोड़े ने चेन्नई में एक निजी समारोह में शादी की और बाद में, सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बने और अपने जुड़वां बच्चों का दुनिया में स्वागत किया।

टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास