Photograph Movie Review:सिंपल लेकिन खूबसूरत प्यार के जज्बातों को पेश करती है नवाज-सान्या की फिल्म 'फोटोग्राफ'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2019 13:14 IST2019-03-15T13:11:46+5:302019-03-15T13:14:27+5:30
रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ आज पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Photograph Movie Review:सिंपल लेकिन खूबसूरत प्यार के जज्बातों को पेश करती है नवाज-सान्या की फिल्म 'फोटोग्राफ'
कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा
निर्देशक: रितेश बत्रा
रेटिंग: 2.5/5
रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की शानदार कैमेस्ट्री को पेश किया गया है। लंचबाक्स की तरह से ही रितेश ने इस फिल्म में भी अनोखे प्यार को पेश किया है। आइए बताते हैं हम आपको कैसी है फिल्म फोटोग्राफ-
कहानी
रफीक (नवाजुद्दीन) मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास लोगों की फोटो खींचकर गुजारा करता है। ऐसे ही एक दिन वी एक यंग लड़की मिलोनी (सान्या मल्होत्रा) को तस्वीर खिंचवाने के लिए राज़ी करता है। मिलोनी वो लड़की है तो एक्टर बनना चाहती थी पर बन नहीं पाई। मां-बाप के सपने पूरे करने के लिए सीए की पढ़ाई कर रही है। रफीक और मिलोनी की मुलाकात दिलचस्प है।
फिल्म की कहानी नया मोड़ तब लाती है जब रफीक दादी उससे जिद करती हैं कि वह मिलोन से शादी कर ले। रफ़ीक मिलोनी को अपनी दादी से अपनी मंगेतर के तौर पर मिलवाता है। अलग धर्म, अलग रंग, रूप और अलग पढ़ाई होने के बाद दोनों को ये एहसास होने लगता है कि दोनों में बहुत कुछ एक जैसा है। दोनों का नेचर और इमोशन छिपाने का तरीका भी एक जैसा है। दादी की जिद के साथ ही दोनों को अपने प्यार का अहसास होता है। आगे फिल्म में क्या होता है उसके लिए फैंस को थिएटर जाना होगा।
बैकग्राउंड म्यूजिक
फ़िल्म में ऐसे तो गाने कोई खास नहीं हैं। लेकिन बैक्ग्राउंड में म्यूज़िक फिल्म में काफी प्रभावित कर रही है। जो आपको आसपास की चीजों का असलियत से रुबरु करवाती है।
क्या देखें क्या नहीं
निर्देशक ढीला पड़ा नहीं फिर भी आपको फिल्म काफी धीमी लेगेगी, जो आपको बोर कर सकती है। एक्टिंग की बात की जाए तो नवाज हमेशा की तरह से शानदार अभिनय करते नजर आ रहे हैं लेकिन सान्या इस बार निराश कर सकती हैं। दादी के रोल में फारूख जफर का काम जरूर याद रह जाता है। कुल मिलाकर फिल्म उम्मीद के रूप में आपको निराश कर सकती है।