राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018: निधन के बाद श्रीदेवी को 'मॉम' के लिए मिला पहला नेशनल अवार्ड
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 13, 2018 13:18 IST2018-04-13T12:56:56+5:302018-04-13T13:18:53+5:30
श्रीदेवी ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जो आज उनके फैंस के लिए बेहद खुशी देने वाली है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018: निधन के बाद श्रीदेवी को 'मॉम' के लिए मिला पहला नेशनल अवार्ड
मुंबई, 13 अप्रैल: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को निधन हो गया। श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से हर कोई दुख में डूबा है। अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंची। श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने हर किसी को सख्तें में डाल दिया।
श्रीदेवी के निधन की वजह से पूरा फिल्म जगत सदमें चला गया था। हर कोई उनके असमय मृत्यु से हैरान था। किसी का भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि बॉलीवुड की चांदनी अब हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। ऐसे में जाते जाते श्रीदेवी ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जो आज उनके फैंस के लिए बेहद खुशी देने वाली है।
मरणोपरांत श्रीदेवी को उनकी आखिरी लीड रोल की फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है। इस फिल्म में श्रीदेवी के काम को जमकर सराहा गया था। अपने दमदार अभिनय से श्रीदेवी ने हर किसी को दीवाना किया था। ऐसे में अब उनको इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। श्री देवी ने इस फिल्म में एक मां का ऐसा किरदार निभाया था।
Sridevi Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि
जो अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर गुजरने का साहस रखती थी। ऐसे में अब जब श्रीदेवी जी इस दुनिया में नहीं हैं तो देखना होगा कि उनके इस अवॉर्ड के लेने उनके पति के साथ और कौन जाएगा। लाखों दिलों पर राज करने वाली श्री देवी के फैंस के बीच आज खासा उत्साह है उनके इस खास सम्मान के लिए।