लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर गौतम बेनेगल का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, 16 साल की उम्र में बच्चों के लिए निकाली थी पत्रिका

By अनिल शर्मा | Updated: July 17, 2021 12:20 IST

गौतम पेशे से कार्टूनिस्ट भी थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में बच्चों की पत्रिका संदेश बनाई थी। इसके अलावा गौतम ने भारत के फिल्म प्रभाग के लिए फिल्में बनाईं। गौतम की फिल्मों का प्रदर्शन देश-विदेश में होता था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर गौतम बेनेगल का 56 साल की उम्र में निधनवे शानदार कार्टूनिस्ट भी थे। 16 साल की उम्र में बच्चों के लिए पत्रिका का प्रकाशन किया थासाल 2010 में द प्रिंस एंड क्राउन ऑफ स्टोन के लिए गौतम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

फिल्ममेकर व कार्टूनिस्ट गौतम बेनेगल का 56 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गौतम के निधन की खबर उनके दोस्त कैजाद कोटवाल ने दी है। कैजाद दोस्त के निधन से सदमे में हैं। उन्होंने लिखा- गहरे सदमे में हूं। कोटवाल ने कहा कि मैं और गौतम हाल ही में मैसेज कर रहे थे। भारत के लिए एक बड़ा दुख, खाततौर पर उनके आर्टिस्ट फैंस के लिए। मैं अभी भी इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। 

गौतम पेशे से कार्टूनिस्ट भी थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में बच्चों की पत्रिका संदेश बनाई थी। इसके अलावा गौतम ने भारत के फिल्म प्रभाग के लिए फिल्में बनाईं। गौतम की फिल्मों का प्रदर्शन देश-विदेश में होता था। तेहरान से लेकर बेलारूस, हिरोशिमा और काहिरा के फिल्म समारोह में उनकी फिल्में नामांकित हो चुकी हैं। गौतम को इस उपलब्धि के लिए साल 2010 में द प्रिंस एंड क्राउन ऑफ स्टोन के लिए गौतम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें हाल ही में गौतम बेनेगल ने रवि किशन के जनसंख्या नियंत्रण मसौदा बिल पेश करने को लेकर एक्टर पर चुटकी ली थी। उन्होंने ट्वीट किया था-  'ये रवि किशन हैं। 49 वर्ष। उसके 4 बच्चे हैं, 3 लड़कियां और सबसे छोटा लड़का है। उन्हें 1980 या 1970 के दशक में नहीं, २१वीं सदी में ४ बच्चे हुए। यह आदमी लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का संचालन करेगा! 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच