लाइव न्यूज़ :

नताशा की प्रेग्नेंसी की खबर पर एक्स बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा दिया एक्शन, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 1, 2020 10:08 IST

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल नताशा स्टेनकोविक शादी के बंधन में बंध गए हैं, ऐसा कयास लगाया जा रहा है। अब नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी ने उन्हें बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic)मां बनने वाली हैंनताशा की इस खुशी के पल पर एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic)मां बनने वाली हैं। वह और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या  माता पिता बनने वाले हैं। हार्दिक से सगाई के बाद से ही नताशा सुर्खियों में हैं। जनवरी में एक्ट्रेस ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई कर सबको चौंका दिया था। दोनों के सगाई के वीडियोज और फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 अब सगाई के कुछ महीनों  बाद दोनों ने अचानक शादी (Natasha stankovic Hardik Pandya Lockdown Wedding) की बात से हर किसी को हैरान किया और इसके साथ ही हार्दिक पाडंया और नताशा ने ऐलान किया है कि उनके घर जल्दी ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

अब नताशा की इस खुशी के पल पर एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी  ने भी प्रतिक्रिया दी है।नताशा हार्दिक पांड्या से पहले लंबे वक्त तक एक्टर अली गोनी को डेट कर चुकीं हैं। अली ने एक्स गर्लफ्रेंड को उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

अली गोनी ने नताशा के पोस्ट पर लिखा- God blesssss u guys। अली का ये कमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अली के अलावा अभय देओल, क्रिस्टल डिसूजा, नित्यामी सिर्के जैसे कई सेलेब्स ने भी नाताशा और हार्दिक को बधाई दी है। अली और नताशा 2014 में रिलेशन में आई थे और 2015 में दोनों अलग हो गए थे।

अली और नताशा पिछले साल स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी साथ नजर आए थे। दोनों की कैमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। दोनों ने साथ नें काफी अच्छे एक्ट किए थे। हालांकि ये कपल नच बलिए में  एक्स कपल के रूप में पहुंचा था।

नताशा को मिला फेम

DJ Waley Babu fame Natasha Stankovic ने सिंगर और रैपर बादशाह के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गाने 'डीजे वाले बाबू' में आने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस गाने से ही नताशा को असली पहचान मिली थी। हालांकि सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक ऑइटम सॉन्ग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा बिग बॉस के घर में भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। वह बिग बॉस के घर में 1 महीने तक रही थीं। नताशा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  नताशा ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया था।

साल 2016 में सौरभ वर्मा निर्देशित 7 आवर्स टू गो में नजर आई। फिल्म में नताशा ने पुलिस का किरदार निभाया था और काफी एक्शन सीन्स करती नजर आई थीं।

साल 2017 में वह फुकरे रिटर्न्स में मेहबूबू गाने में ठुमके लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं नताशा ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो भी किया है। वेबसीरीज द हॉलीडे में भी काम किया हैय़ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं।

टॅग्स :नताशा स्टेनकोविकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच