लाइव न्यूज़ :

...जब नताशा ने पूछा 'कैसा चल रहा है क्वारंटीन', तो हार्दिक पांड्या ने दिया कुछ ऐसा जवाब कि शर्म से लाल हो गईं मंगेतर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2020 11:26 IST

हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ नताशा ने कैप्शन भी लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के कुछ समय पहले सगाई कर ली हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई थी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के कुछ समय पहले सगाई कर ली। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई थी। नताशा और हार्दिक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की साथ की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं।

लॉकडाउन के बीच नताशा और हार्दिक एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। नताशा हार्दिक के साथ उनके घर में ही रह रही हैं। दोनों इस समय एक साथ में क्वारंटीन समय को एन्ज्वॉय कर रहे हैं।  दोनों साथ की फोटो आदि भी जमकर शेयर करते नजर आते हैं। अब हाल ही में नताशा ने एक तस्वीर साझा कर अपने फैंस से एक सवाल पूछा, जिसका जवाब उनके मंगेतर हार्दिक पांड्या कुछ इस तरह दिया कि नताशा खुश भी शर्मा गईं।

दरअसल हाल ही में नताशा ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ नताशा ने कैप्शन भी लिखा है। नताशा ने अपने फैंस से पूछा कि कैसा चल रहा है क्वारंटीन? इस सवाल का जवाब नताशा के मंगेतर हार्दिक पांड्या ने दिया। हार्दिक ने नताशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारे साथ, सबसे शानदार'। हार्दिक के इस जवाब को पढ़कर नताशा भी शर्मा गईं। नताशा ने इस पर एक हार्ट इमोजी पोस्ट की। हार्दिक के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

नताशा को मिला फेम

DJ Waley Babu fame Natasha Stankovic ने सिंगर और रैपर बादशाह के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गाने 'डीजे वाले बाबू' में आने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस गाने से ही नताशा को असली पहचान मिली थी। हालांकि सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक ऑइटम सॉन्ग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा बिग बॉस के घर में भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। वह बिग बॉस के घर में 1 महीने तक रही थीं। नताशा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  नताशा ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया था।

साल 2016 में सौरभ वर्मा निर्देशित 7 आवर्स टू गो में नजर आई। फिल्म में नताशा ने पुलिस का किरदार निभाया था और काफी एक्शन सीन्स करती नजर आई थीं।

साल 2017 में वह फुकरे रिटर्न्स में मेहबूबू गाने में ठुमके लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं नताशा ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो भी किया है। वेबसीरीज द हॉलीडे में भी काम किया हैय़ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं।

टॅग्स :नताशा स्टेनकोविकहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस