नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने की सगाई, नागार्जुन अक्किनेनी ने साझा कीं तस्वीरें, देखें
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2024 15:04 IST2024-08-08T15:00:26+5:302024-08-08T15:04:05+5:30
चैतन्य ने 2021 में साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को तलाक दिया, जिसके बाद उन्होंने शोभिता को डेट करना शुरू किया। इसके अलावा चैतन्य और शोभिता की डेटिंग की खबरें काफी समय से छाई हुई हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने की सगाई, नागार्जुन अक्किनेनी ने साझा कीं तस्वीरें, देखें
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं। इस जोड़े ने गुरुवार सुबह 9:42 बजे चाई के पैतृक घर पर एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। उनके पिता और अनुभवी अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने एक्स पर खुशखबरी और जोड़े की पहली तस्वीरें साझा कीं।
बता दें कि चैतन्य ने 2021 में साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को तलाक दिया, जिसके बाद उन्होंने शोभिता को डेट करना शुरू किया। इसके अलावा चैतन्य और शोभिता की डेटिंग की खबरें काफी समय से छाई हुई हैं। अब उनकी सगाई की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
नागार्जुन अक्किनेनी ने एक्स पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहले में, उन्हें भावी जोड़े के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है और दूसरे में सोभिता को चैतन्य के कंधों पर अपना सिर झुकाए देखा जा सकता है।
"We are delighted to announce the engagement of our son, Naga Chaitanya, to Sobhita Dhulipala, which took place this morning at 9:42 a.m.!!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) August 8, 2024
We are overjoyed to welcome her into our family.
Congratulations to the happy couple!
Wishing them a lifetime of love and happiness. 💐… pic.twitter.com/buiBGa52lD
बता दें कि कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद नागा चैतन्य ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की, लेकिन उनका रिश्ता कुछ सालों तक ही चल सका। साल 2021 में उनका तलाक हो गया।
शोभिता के साथ सगाई की खबर वायरल होने के बाद नागा के फैन्स ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की, जबकि सामंथा के फैन्स आहत और नाराज नजर आए। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि चैतन्य और सामंथा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।