जितेंद्र और शोभा कपूर को लेकर बोलीं मुमताज- जितेंद्र संग कोई फ्लर्ट नहीं कर सकता था, उनकी गर्लफ्रेंड बहुत पजेसिव थी

By मनाली रस्तोगी | Published: February 11, 2023 12:09 PM2023-02-11T12:09:29+5:302023-02-11T12:11:24+5:30

मुमताज ने राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के साथ उनके अलगाव के बारे में भी बात की।

Mumtaz says Nobody could flirt with Jeetendra his girlfriend Shobha was too possessive | जितेंद्र और शोभा कपूर को लेकर बोलीं मुमताज- जितेंद्र संग कोई फ्लर्ट नहीं कर सकता था, उनकी गर्लफ्रेंड बहुत पजेसिव थी

(फाइल फोटो)

Highlightsमुमताज ने कहा कि जितेंद्र के साथ ट्यूनिंग होना मुश्किल था।उन्होंने ये भी कहा कि कोई उनसे फ्लर्ट नहीं कर सकता था।मुमताज ने कहा कि उनकी प्रेमिका शोभा (अब जितेंद्र की पत्नी) उनके बारे में बहुत पजेसिव थीं।

मुंबई: 60-70 के दशक में अपने व्यस्त करियर के दौरान मुमताज का नाम अक्सर उनके कई को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता था। इनमें शम्मी कपूर, राजेश खन्ना और अन्य शामिल थे। हालांकि, जितेंद्र के साथ लिंक-अप असंभव था। इसका कारण खुद मुमताज ने एक नए इंटरव्यू में बताया जहां उन्होंने मुमताज ने शोभा के बारे में बात की और बताया है कि कैसे वह जितेंद्र के लिए बहुत पजेसिव थीं।

टाइम्स ओद इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "जितेंद्र के साथ ट्यूनिंग होना मुश्किल था। कोई उनसे फ्लर्ट नहीं कर सकता था। उनकी प्रेमिका शोभा (अब जितेंद्र की पत्नी) उनके बारे में बहुत पजेसिव थीं। वह उनसे शादी करने के लिए दृढ़ थी। लेकिन हमेशा की तरह वह भी मुझे बहुत पसंद करते थे। लेकिन हीरोइनें मुझे पसंद नहीं करती थीं। लेकिन फिर भी मैं चहकती रही।"

मुमताज ने राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के साथ उनके अलगाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं बड़ी आश्चर्यचकित थी। वह राजेश खन्ना की बहुत अच्छी तरह से देखभाल करती थी। वह वास्तव में उनकी परवाह करती थी। वह उनके खाना-पीना की देखभाल भी इतनी सफाई से करती थी। मयूर और मैं राजेश खन्ना से मिलने जाया करते थे और उन दोनों के साथ डिनर और ड्रिंक किया करते थे।" 

मुमताज ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे अलग हो जाएंगे। आप उनके जैसी किसी के साथ सिर्फ एक दिन में रिश्ता कैसे खत्म कर सकते हैं? उनका ऐसा करना ठीक नहीं था। यदि आपकी किसी के साथ नहीं बन रही है, तो आपको उस व्यक्ति को फोन करना चाहिए, उनके साथ बैठना चाहिए और उस व्यक्ति को सूचित करना चाहिए।"

राजेश खन्ना ने बाद में डिंपल कपाड़िया से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं। मुमताज हाल ही में इंडियन आइडल के एक एपिसोड में नजर आई थीं। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अतिथि के रूप में शो में भाग लिया, प्रतियोगियों के लिए नृत्य किया और गाया। उन्होंने 1974 में मयूर माधवानी से शादी की और अभिनय से ब्रेक ले लिया। वहीं, जितेंद्र और शोभा के दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं।

Web Title: Mumtaz says Nobody could flirt with Jeetendra his girlfriend Shobha was too possessive

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे