मुंबई हादसे पर रीतेश देशमुख का ट्वीट, लिखा- 'मुंबई पुलिस पर बेहद गर्व'
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 15:11 IST2018-01-02T15:08:19+5:302018-01-02T15:11:41+5:30
रितेश ने मंगलवार को एक पुलिस कांस्टेबल की तस्वीर साझा की

मुंबई हादसे पर रीतेश देशमुख का ट्वीट, लिखा- 'मुंबई पुलिस पर बेहद गर्व'
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अभिनेता रितेश देशमुख ने मुंबई पुलिस की तारीफ की है। रीतेश ने कहा उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है। रितेश ने मंगलवार को एक पुलिस कांस्टेबल की तस्वीर साझा की, जिसने कमला मिल्स में आग लगने की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
इसके साथ उन्होंने लिखा, "कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे ने आठ लोगों को बचा लिया। कमला मिल्स आग, हमें मुंबई पुलिस पर बेहद गर्व है। सुदर्शन शिंदे आपको मेरा सलाम।"
Constable Sudarshan Shinde - Saved 8 people. #KamlaMillsFire - Extremely proud of our @MumbaiPolice. सुदर्शन शिंदे तुमच्या शौर्याला माझा सलाम ... 🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/tbH3vvWgDW
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) 2 January 2018
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को कमला मिल्स में लगी भयंकर आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य 55 घायल हो गए थे। रीतेश इससे पहले भी मुंबई पुलिस की तारीफ में ट्वीट कर चुके हैं। इससे पहले मुंबई बारिश में के दौरान उन्होंने ट्वीट करके तारीफ की थी।