लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने कंगना के घर, दफ्तर के बाहर सुरक्षा मुहैया कराई, जानिए क्यों

By भाषा | Updated: September 10, 2020 12:43 IST

सूत्रों के मुताबिक, कंगना रनौत बृहस्पतिवार को अपने पाली हिल स्थित बंगले का दौरा कर सकती हैं। कंगना ने बुधवार को मुंबई लौटने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा था, ‘‘जिस तरह से उनके दफ्तर को तोड़ा गया है, एक दिन उनका भी घमंड टूटेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के ऑफिस को हाल ही में बीएमसी ने शेयर कीकंगना और शिवसेना का विवाद जारी है

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के उपनगर खार स्थित आवास और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किये हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और महानगर की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिस पर उठे विवाद के बाद उन्हें केंद्र की ओर सुरक्षा प्रदान की गयी है।

शिवसेना ने उनके बयानों की निंदा की। कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपने घर से मुंबई लौटी थीं। उनके लौटने से कुछ समय पहले ही शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले/दफ्तर में ‘अवैध निर्माण कार्यों’ को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री को राहत देते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘कंगना के खार स्थित आवास के बाहर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक पुलिस वाहन तैनात किया गया है जिसमें अधिकारी मौजूद हैं। इस टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, उनके पाली हिल स्थित बंगले के बाहर भी इसी तरह की सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। इस बंगले को कल नगर निगम ने आंशिक रूप से गिरा दिया था।’’

सूत्रों के मुताबिक, कंगना रनौत बृहस्पतिवार को अपने पाली हिल स्थित बंगले का दौरा कर सकती हैं। कंगना ने बुधवार को मुंबई लौटने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा था, ‘‘जिस तरह से उनके दफ्तर को तोड़ा गया है, एक दिन उनका भी घमंड टूटेगा।’’

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस