बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप के मामले में दर्ज की FIR

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2019 18:40 IST2019-06-27T18:31:51+5:302019-06-27T18:40:26+5:30

कुछ समय पहले आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR फाइल कराई थी। इसके बाद कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ अस्सौल्ट का केस वेर्सोवा पुलिस में दर्ज कराया था, जो 13 साल पुराना मामला था।

Mumbai Police files an FIR of rape against actor-producer Aditya Pancholi | बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप के मामले में दर्ज की FIR

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप के मामले में दर्ज की FIR

एक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ताजा मिली जानकारी की मानें तो आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। ये रेप के आरोपों के चलते एक्टर पर ये केस दर्ज किया गया है। 

हलांकि अभी तक इस खबर में आगे की कोई अपडेट नहीं मिली है। एएनआई की ट्वीट की मानें तो एक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिनों पहले ही आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। 

आदित्य पंचोली के वकील का कहना है कि कंगना और रंगोली के खिलाफ चार समन जारी किए गए है। पहला आदित्य पंचोली और कंगना रनौत, दूसरा आदित्य पंचोली और रंगोली चंदेल, तीसरा ज़रीना वहाब और कंगना रनौत और चौथा ज़रीना वहाब और रंगोली चंदेल। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट की अगली सुनवाई 26 जुलाई को है जिसमें कंगना और रंगोली को कोर्ट में आना पड़ेगा।  



 

कुछ समय पहले आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR फाइल कराई थी। इसके बाद कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ अस्सौल्ट का केस वेर्सोवा पुलिस में दर्ज कराया था, जो 13 साल पुराना मामला था। इन सब आरोपों को खारिज करते हुए आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया था। 

हाल ही में आदित्य पंचोली की वाइफ ने अपने पति के पक्ष में बोला है, 'मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। आदित्य ने मुझसे कभी कुछ नही छुपाया है। मुझे पता है 13 साल पहले क्या हुआ था। आदित्य ने कुछ गलत नहीं किया है।' अब देखना है कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेती है। 

 

Web Title: Mumbai Police files an FIR of rape against actor-producer Aditya Pancholi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे