लाइव न्यूज़ :

Mumbai Drug Bust: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को झटका, जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल, कल सुनवाई

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:19 IST

Mumbai Drug Bust: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका यहां एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने खारिज कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देवकीलों ने तुरंत उच्च न्यायालय में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी।विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस कोर्ट में सुनाया गया।बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्बरे की एकल पीठ के समक्ष अपील को प्रस्तुत किये जाने की संभावना है।

मुंबईसुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनडीपीएस की विशेष अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है।

एनसीबी द्वारा कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी पर छापा मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जो समुद्र के बीच में गोवा के रास्ते में था। आर्थर रोड जेल में बंद सभी आरोपियों की जमानत याचिका का आदेश विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस कोर्ट में सुनाया गया।

मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीवी पाटिल के समक्ष पेश किया गया। मामले की सुनवाई कोर्ट रूम नंबर 44, मुंबई सिटी सिविल एंड सेशन कोर्ट में हुई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में जमानत का अनुरोध किया।

इससे पहले, आर्यन की जमानत याचिका यहां एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने खारिज कर दी। इसके बाद आर्यन के वकीलों ने तुरंत उच्च न्यायालय में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी। आर्यन के वकीलों द्वारा बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्बरे की एकल पीठ के समक्ष अपील को प्रस्तुत किये जाने की संभावना है।

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने आर्यन और दो अन्य को बुधवार दोपहर जमानत देने से इनकार कर दिया था। विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने आर्यन और उनके दो मित्रों- अरबाज मर्चेंट तथा फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। उन्हें स्वापक औषधि नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। 

टॅग्स :आर्यन खानमुंबईशाहरुख खानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस