'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के क्लाइमैक्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये बात

By मेघना वर्मा | Published: January 24, 2019 01:29 PM2019-01-24T13:29:39+5:302019-01-24T13:29:39+5:30

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

movie ek ladki ko dekha toh aisa laga cast reveal that film cast was unaware of this one thing | 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के क्लाइमैक्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये बात

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के क्लाइमैक्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये बात

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला की आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के बारे में एक चौंकाने वाली बात पता चली है। फिल्म के बारे में लगातार बज्ज क्रिएट हो रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के क्लामैक्स को लेकर एक नई खबर सामने आई है। पता चला है कि फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में अभी फिल्म के स्टार्स को भी कुछ नहीं पता है। 

फिल्म के एक्टर ब्रिजेन्द्र काला ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि इस फिल्म के कलाकारों को भी फिल्म के क्लाइमैक्स का कोई पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि, "जब फिल्मों को हमें नरेट किया गया था तो क्लाइमैकेस को छिपाया गया था। इसके बाद सभी शूट शुरू हो गयी। मगर शूटिंग के बाद तक हम सभी को अभी फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में कुछ भी नहीं पता चला है।"

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं इसी फिल्म से बहुत दिनों बाद जूही चावला और अनिल कपूर साथ में कम बैक करेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म में सोनम एक लेस्बियन का किरदार निभा रही हैं। 

Web Title: movie ek ladki ko dekha toh aisa laga cast reveal that film cast was unaware of this one thing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे