लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट

By भाषा | Updated: April 10, 2019 13:09 IST

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम बहुत खुश हैं कि हमें सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है और अंतिम रूप से यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी बायोपिक को रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को रिलीज की मंजूरी दे दी है। इस फिल्म का नाम ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ है और इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निभाई है। विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी।

मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की फिल्म पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। न्यायालय का कहना था कि इस मुद्दे को उठाने के लिए चुनाव आयोग ‘सही’ जगह है। सीबीएफसी ने 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को ‘यूनिवर्सल (यू)’ प्रमाणपत्र दिया है। इसी दिन लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है।

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम बहुत खुश हैं कि हमें सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है और अंतिम रूप से यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। उच्चतम न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने पर भी हमें राहत मिली थी। अब इस फिल्म को अब सभी जगह से हरी झंडी मिल चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि पूरे देश में किसी भी राजनीतिक पार्टी को कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि चुनाव आयोग, सीबीएफसी और सभी अदालतों ने सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है और हमारी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हमारे लिए प्रार्थना करनेवालों सभी लोगों के प्रति हम आभारी है।’’ निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि ‘न्याय हुआ है’ और फिल्म ने सिनेमाघर तक पहुंचने की सभी बाधाओं को पार कर लिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया