एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से थी ग्रस्त
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2019 13:00 IST2019-12-13T12:44:42+5:302019-12-13T13:00:47+5:30
एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन हो गया है। पायल काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनको जुवेनाइल डायबिटीज थी

एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से थी ग्रस्त
एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी अपने जमाने की काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। वह एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को मुसीबतों ने घेर लिया है। मौसमी चटर्जी की बेटी पायल टिकी सिन्हा का बीती रात 2 बजे निधन हो गया है।
स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन हो गया है। पायल काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनको जुवेनाइल डायबिटीज थी। तबियत खराब होने के कारण एक्ट्रेस की बेटी 2017 से अस्पताल के चक्कर लगाया करती थीं।
पायल 2018 में कोमा में चली गई थीं। उनके पति डिकी सिन्हा ने उनको अस्पताल में भर्ती करवाया था। मगर कुछ समय पहले मौसमी और उनके पति जयंत मुखर्जी ने दामाद पर बेटी की देखभाग ना करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि डिकी ने पायल की फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट बंद करवा दी है।
इतना ही नहीं बेटी की तबियत खराब होने के बाद मौसमी ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। कोर्ट से मौसमी और जयंत ने बेटी की देखभाग की इजाजत मांगी थी। पायल ने 2010 में बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। जयंत मुखर्जी, पायल और डिकी तीनों एक ही कंपनी में डायरेक्टर थे।