हादसा होने से बाल- बाल बचीं मौनी रॉय, कार पर गिरा पत्थर- एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2019 17:02 IST2019-09-18T17:02:36+5:302019-09-18T17:02:36+5:30

अभिनेत्री मौनी रॉय सड़क हादसे में बाल-बाल बची हैं। उनकी कार पर मुंबई मेट्रो के निर्माणाधीन साइट से बड़ा सा पत्थर गिर गया

Mouni Roy’s car damaged by falling rock at Mumbai Metro site, actor asks ‘What if anybody was crossing the road’ | हादसा होने से बाल- बाल बचीं मौनी रॉय, कार पर गिरा पत्थर- एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

हादसा होने से बाल- बाल बचीं मौनी रॉय, कार पर गिरा पत्थर- एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

Highlightsएक्ट्रेस मौनी रॉय छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर छा गई हैं।एक्ट्रेस आज एक हादसे का शिकार होने से बची हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर छा गई हैं। एक्ट्रेस आज एक हादसे का शिकार होने से बची हैं। मुंबई की निर्माणाधीन साइट से एक पत्थर उनकी कार पर गिरा है। हादसे में मौनी की कार की सन रूफ टूट गई। 

खास बात ये है कि एक्ट्रेस के इसमें चोट नहीं आई है।मौनी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने क वीडियो शेयर करके मुंबई में मेट्रो को लताड़ भी  लगाई है । एक्ट्रेस का मुंबई मेट्रो पर गुस्सा फूटा है।

वीडियो शेयर करते हुए मौनी ने लिखा है कि मैं अपने काम पर जा रही थी। जूहू सिग्नल पर एक बड़ा सा पत्थर मेरी  कार पर गिर गया। ये  11 मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरा था। मैं कुछ नहीं कर सकती थी, लेकिन सोचिए कि अगर कोई सड़क से गुजर रहा होता तो क्या होता। मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही पर क्या किया जाना चाहिए। कोई सुझाव हो तो बताएं। 


इससे इतना साफ हो गया है कि इस हादसे से आज मौनी बाल बाल बच गई हैं। उनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती थी। साथ ही  कार पर जहां पत्थर गिरा वहां पर छेद नजर आ रहा है।

मौनी के काम की बात करें तो आज ही उनकी अपकमिंग फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर पर्दे पर रिलीज होगी।

Web Title: Mouni Roy’s car damaged by falling rock at Mumbai Metro site, actor asks ‘What if anybody was crossing the road’

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे