लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर मौनी रॉय का धमाकेदार डांस, बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 15:43 IST

मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, मौनी को अभी भी अपने करियर में एक बड़े रोल की तलाश है।

Open in App
ठळक मुद्देमौनी रॉय ने योग दिवस पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय भी सोशल मीडिया पर लगातार खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मौनी ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी डांस सेशन की कुछ फोटोज शेयर की थी जिसमें वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। फैंस को मौनी की यह तस्वीरें काफी पसंद आई और वो लगातार इनपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करते रहे। इन दिनों मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

मौनी रॉय ने योग दिवस पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऐश्वर्या रॉय के 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में मौनी जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिखाई पड़ रही हैं। मौनी का यह अंदाज देखकर फैंस भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'योग...आत्मा का परमात्मा से मिलना का एक जरिया...मेरा योग...' 

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। मौनी रॉय के इस वीडियो को लगभग 14 लाख बार देखा जा चुका है। फैंस के अलावा सेलिब्रेटीज भी मौनी के इस अंदाज को देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

जब अबु धाबी में फंसी गई थी मौनी

मौनी रॉय लॉकडाउन के चलते यूएई की राजधानी अबु धाबी में फंसी गई थी। वह मार्च में अपने एक मैगजीन के फोटोशूट के सिलसिले में वहां गई थी। कुछ दिन बाद ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद हो गई और मौनी वहीं अटक गई थी। हालांकि, अब वह अपने देश सुरक्षित वापस लौट चुकी हैं। 

टॅग्स :मौनी रॉयवायरल वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस