लाइव न्यूज़ :

Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती, बेटे ने बताया हाल

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2024 13:29 IST

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। खबरे सामने आई है कि एक्टर के सीने में दर्द के बाद उन्हें शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी टीम ने अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिथुन को बेचैनी महसूस हुई और उनके परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। फिल्मीबीट के अनुसार, महाअक्षय चक्रवर्ती ने एक पोर्टल से बात करते हुए मिथुन की सेहत के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने पुष्टि की कि उनके पिता ठीक हैं। मिथुन के अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों के बीच उनके बेटे मिमोह ने स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था।

अभिनेता के बेटे ने कहा, "यह सिर्फ एक नियमित जांच है, वह ठीक हैं।" इस अपडेट के सामने आने के बाद मिथुन के लाखों फैन्स ने राहत की सांस ली। 

बता दें कि हाल ही में, मिथुन चक्रवर्ती थे उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार 2024 के प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किया गया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे नमाशी द्वारा साझा किए गए एक बयान के माध्यम से अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की। मिथुन ने कहा, "बहुत खुशी, बहुत आनंद, सब कुछ मिला के एक ऐसी भावना है जो मैं बयान नहीं कर सकता। बोहोत तकलीफो के बाद जब इतना बड़ा सम्मान मिलता है तो उसकी फीलिंग ही कुछ और होती है।"

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?