लाइव न्यूज़ :

हिम्मत को सलाम: मॉडलिंग छोड़ मरीजों का इलाज करेंगी मिस इंग्लैंड भाषा मुखर्जी, लोग कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: April 7, 2020 16:56 IST

24 वर्षीय भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ था। लेकिन परिवार वालों की वजह से वह बचपन में ही ब्रिटेन में शिफ्ट हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में मिस इंग्लैंड बनी भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी ने खिताब छोड़ अब डॉक्टर का काम जारी रखने का फैसला किया है।भाषा के पास 5 अलग-अलग भाषाओं में अच्छी कमांड भी है।

साल 2019 में मिस इंग्लैंड का ताज जीतने वाली भाषा मुखर्जी ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए वह कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। 2019 में मिस इंग्लैंड बनी भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी ने खिताब छोड़ अब डॉक्टर का काम जारी रखने का फैसला किया है। जरुरतमंद लोगों का इलाज करने के लिए अब वह एक डॉक्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।

डॉक्टरी करियर से ब्रेक लेकर मॉडलिंग में आने वाली भाषा मुखर्जी के इस फैसले से हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक भाषा मुखर्जी के पास दो मेडिकल डिग्रियां हैं। मेडिकल साइंस और मेडिसिन एंड सर्जरी में डिग्री हासिल कर चुकी भाषा की कोशिश अब इनके सही इस्तेमाल पर होगी। इतना ही नहीं भाषा के पास 5 अलग-अलग भाषाओं में अच्छी कमांड भी है। 

24 वर्षीय भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ था। लेकिन परिवार वालों की वजह से वह बचपन में ही ब्रिटेन में शिफ्ट हो गई थीं। मेडिकल साइंस की पढ़ाई के दौरान उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग में बढ़ती गई, लेकिन कोरोना वायरस से फैले पूरी दुनिया के संकटों को देखते हुए उन्होंने बतौर डॉक्टर ही अपनी जर्नी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच