लाइव न्यूज़ :

'मिर्ज़ापुर 2' की अभिनेत्री ने अली फजल और पंकज त्रिपाठी की इस तरह तारीफ, जानिए क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2020 14:07 IST

एक साल पहले मिर्जापुर वेबसीरीज को रिलीज़ किया गया था, जिसने प्रसंशको के बीच तहलका मचा दिया था, साथ ही लोग इसके दूसरे सीजन की उम्मीद लगाए बैठे है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है देशव्यापी लॉकडाउन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है

देश सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है। देशव्यापी लॉकडाउन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इन सब के बीच हमारा मनोरंजन जगत काफी प्रभावित हुआ है। टेलीविज़न शो ,फिल्म्स आदि की शूटिंग रोक दी गई है ,कुछ चीज़े अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दी गई है। आम आदमी सहित बॉलीवुड हस्तिया भी लॉक डाउन के चलते चार दीवारी में कैद है।

लेकिन हमारा पूरा मनोरंजन जगत अभी भी खाली नहीं बैठा है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से covid 19 के बारे में जागरूकता फैलाने में लगा हुआ है। लेकिन जैसे जैसे लॉक डाउन का समय बढ़ते जा रहा है , लोगो में हताशा और निराशा बढ़ती जा रही है। सभी को धीरे  धीरे यह बात तो समझ  में आ रही है कि इस महामारी का केवल एक ही इलाज है और वो है सरकार द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करते हुए घर पर रहे और सुरक्षित रहे।  

एक साल पहले मिर्जापुर वेबसीरीज को रिलीज़ किया गया था, जिसने प्रसंशको के बीच तहलका मचा दिया था, साथ ही लोग इसके दूसरे सीजन की उम्मीद लगाए बैठे है। मिर्जापुर 2 के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी पूरा हो चुका है, लेकिन अचानक से हुए लॉक डाउन ने रिलीज़ डेट को अभी फ़िलहाल के लिए रोक दिया है। मिर्ज़ापुर के बारे में जानने के लिए जब हमने मिर्ज़ापुर अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास से बात की, जिन्होंने ज़रीना की भूमिका निभाई थी, उन्होंने बताया कि अब ज़रीना मिर्जापुर 2 में फिर से धमाकेदार वापसी करेगी।

अनंग्शा बिस्वास ने वेब सीरीज़ की शूटिंग के दौरान अपने सह-अभिनेताओं के बारे में कुछ रोचक तथ्य साझा किए है, उन्होंने कहा, "मैं मिर्जापुर 2 के बारे में बेहद उत्साहित हूँ, मैं भी इसके लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूँ। अली फज़ल और मैं एक दूसरे को अपने थिएटर के दिनों से जानते हैं। एक अविश्वसनीय अभिनेता और जो प्रयोग करने से डरता नहीं है और एक वास्तविक लड़का है। पंकज सर एक विनम्र, सरल, मेहनती व्यक्ति हैं। वे जिस स्थान पर है, इस बारे में उन्हें कोई भी गुमान नहीं है। मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ , मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं उनसे प्रेरित हूँ और मैं हमेशा उनसे सरल और विनम्र होने के गुण को प्राप्त करना चाहती हूँ। "

अनंग्शा ने एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी , जहा उन्होंने कई नाटक भी किए।  इसके अलावा उन्होंने कुछ शार्ट मूवीज भी की। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा को सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि वह 'बेनी और बबलू' और 'लव शव ते चिकन खुराना' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। अनंग्शा बिस्वास को  'मिर्जापुर' में जरीना की दमदार भूमिका से प्रसिद्धि मिली थी और अब वे जल्द ही वह 'मिर्जापुर 2' और उनकी आने वाली वेब सीरीज होस्टेज 2 में भी दिखाई देंगी

टॅग्स :मिर्जापुरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच