पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद बैन हुए सिंगर मीका सिंह ने अटारी बॉर्डर पर लगाए भारत माता की जय के नारे, वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 14:25 IST2019-08-16T14:25:21+5:302019-08-16T14:25:21+5:30
सिंगर मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी देशभक्ति को साबित करने के लिए अटारी-बाघा बॉर्डर पहुंच गए।

पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद बैन हुए सिंगर मीका सिंह ने अटारी बॉर्डर पर लगाए भारत माता की जय के नारे, वीडियो हुआ वायरल
जम्मू कश्मीर में हाल ही में धारा 370 खत्म की गई है। जिससे पाकिस्तान भारत से बौखलाया हुआ है, ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इसी बीच आठ अगस्त को सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जिसके बाद देशभर के लोग उनसे काफी गुस्सा है।इस पूरे प्रकरण पर अभी तक मीका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अब मीका ने अपनी देशभक्ति को पेश करने वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो अटारी-बाघा बॉर्डर का है। इस वीडियो में वह भारत माता की जय कहते नजर आ रहे हैं। इस पूरे दौरान का मीका ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है। मीका स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अटारी बॉर्डर पहुंचे थे।
जहां पर मीका सिंह ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे। इस दौरान का वीडियो शेयर करते हुए मीका सिंह ने कैप्शन लिखा कि भारत माता की जय, इतने प्यार भरे स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद। फिर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वो किसी भी त्योहार को मना नहीं पाते क्योंकि वो हमारी जिंदगियों को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। जय हिंद..।
मुसीबत में फंसे मीका
ये कहना गलत नहीं होगी कि एक कार्यक्रम के कारण मीका ने अपने लिए बड़ी मुसीबत को मोल ले लिया है।मीका कराची में परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की मेंहदी के फंक्शन में पहुंचे थे। खबर के अनुसार जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर मीका सिंह नाइट का आयोजन किया था।
ये कार्यक्रम 8 अगस्त को हुआ था। खबरों की मानें तो इसमें पुलिस अधिकारियों और यांदाद और स्टार क्रिकेटरों के परिवार को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ असद की नजदीकी की पुष्टि की है लेकिन दाऊद के परिवार से उनकी नजदीकी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
मीका सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। मीका सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। लोगों को उनका पाकिस्तान जाना पसंद नहीं आया तभी तो लोगों का गुस्सा इस पर फूट पड़ा है।
