लाइव न्यूज़ :

शाहरुख नहीं रणवीर सिंह होंगे अगले 'डॉन'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 8, 2019 17:02 IST

Open in App

हिंदी फिल्मों के संदर्भ में डॉन का जब जिक्र होता है तो सबसे पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान का चेहरा याद आता है. इन दोनों सुपरस्टार्स ने डॉन के किरदारों को रूपहले पर्दे पर इतनी बखूबी साकार किया कि उनकी जगह किसी और कलाकार के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. लेकिन बहुत जल्द रूपहले पर्दे पर तीसरा डॉन अवतरित हो सकता है, एनर्जेटिक रणवीर सिंह के रूप में. 

जी हां, फिल्म इंडस्ट्री की नई जनरेशन के पावर हाउस रणवीर सिंह जल्द ही 'डॉन 3' में लीड रोल में नजर आ सकते हैं. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख ने अपनी सुपरहिट 'डॉन' सीरीज की अगली फिल्म यानी कि 'डॉन 3' में काम करने से इनकार कर दिया है. इसलिए अब इसके मेकर्स रणवीर से बात कर रहे हैं.

अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है और रणवीर ने इस फिल्म के लिए हामी भी नहीं भरी है. अभी बस इस फिल्म को लेकर रणवीर और प्रोडक्शन हाउस के बीच चर्चा चल रही है. हालांकि माना जा रहा है कि रणवीर इस फिल्म को ना नहीं करेंगे. इसकी वजह ये है कि रणवीर सिंह ने अब तक जोया अख्तर के साथ 'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्में की हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं.

अख्तर फैमिली के साथ उनके संबंध अच्छे हैं. इसलिए माना जा रहा है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट जल्द ही 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह को साइन कर सकता है. इस फ्रेंचाइजी की अब तक आई दो फिल्मों- 2006 में रिलीज 'डॉन' और 2012 में 'डॉन 2' का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था.

इस फिल्म में शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी जैसे स्टार्स नजर आए थे. किंग खान हो गए चूजी लगता है शाहरुख खान को उनकी पिछली लगातार फ्लॉप फिल्मों ने बड़ा सबक दे दिया है. अब वह फिल्मों के मामले में बड़े चूजी हो गए हैं. 'जब हैरी मेट सेजल' के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाने के बाद शाहरुख को 'जीरो' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म के भी असफल हो जाने से किंग खान ने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक से हाथ खींच लिए. इसके बाद माना जा रहा था कि वह अपने 'डॉन' वाले अवतार में दर्शकों के सामने आएंगे, लेकिन उन्होंने 'डॉन 3' को भी मना कर दिया है.

टॅग्स :रणवीर सिंहशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल