#MeToo विंता नंदा रेप केस में गिरफ्तारी से बचे आलोक नाथ, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
By पल्लवी कुमारी | Published: January 5, 2019 03:41 PM2019-01-05T15:41:11+5:302019-01-05T15:41:11+5:30
8 अक्टूबर 2018 को विंता नंदा ने फेसबुक स्टेटस में आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। विंता नंदा का आलोकनाथ पर आरोप विंता ने फेसबुक के जरिए आलोकनाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
#MeToo में रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे वेटरन एक्टर आलोक नाथ को अग्रिम जमानत मिल गई है। विंता नंदा रेप केस में दिंदोशी की सेशन कोर्ट ने आलोक नाथ ने अग्रिम जमानत दी है। इससे पहले इस मामले में आलोक नाथ के ऊपर गिरफ्तारी तक की बात चल रही थी।
कुछ वक्त पहले ही #MeToo के तहत आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने निष्कासित कर दिया गया था। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्विटर पर एक बयान जारी ये बताया था कि मिस्टर आलोक नाथ के खिलाफ कई सारे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप सामने के बाद सिंटा की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने उन्हें संगठन से निष्कासित करने का फैसला किया है। ये आलोकनाथ के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटके के रूप में देखा जा सकता है।
Writer Vinta Nanda rape case: Dindoshi Sessions Court grants anticipatory bail to Alok Nath. (file pics) pic.twitter.com/CmvZi26qNO
— ANI (@ANI) January 5, 2019
क्या था राइटर विंता नंदा का
राइटर विंता नंदा ने आलोक नाथ के ऊपर 19 साल पहले रेप किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने शिकायत दर्ज की थी जिसकी सुनवाई चल रही है। मामले में आलोक नाथ के वकील ने गिरफ्तारी रोकने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। जिस पर उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है।
फेसबुक पर पोस्ट किया था स्टेटस
8 अक्टूबर 2018 को विंता नंदा ने फेसबुक स्टेटस में आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। विंता नंदा का आलोकनाथ पर आरोप विंता ने फेसबुक के जरिए आलोकनाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे घटनातक्रम को सोशल मीडिया पर लिखा है। विंटा ने बिना आलोकनाथ का नाम लिए लिखा है कि उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी। उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र इस पोस्ट में किया गया है। हालांकि आलोकनाथ इस आरोप से साफ इंकार कर रहे हैं।
इन लोगों पर लग चुका है #MeToo का आरोप
बता दें कि अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, टाइम्स ऑफ इंडिया के कार्यकारी संपादक गौतम अधिकार, हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार प्रशांत झा इत्यादि पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं।