लाइव न्यूज़ :

Mere Angne Mein: आसिम रियाज-जैकलीन फर्नांडीस का गाना 'मेरे अंगने में' हुआ रिलीज, होली में लगा रोमांस का जबरदस्त तड़का

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2020 13:17 IST

Open in App
ठळक मुद्दे आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडीस का होली सॉन्ग 'मेरे अंगने में' रिलीज हो चुका है ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

असीम रियाज और जैकलीन फर्नांडिज का होली स्पेशल सॉन्ग 'मेरे अंगने में' (Mere Angne Mein) रिलीज कर दिया गया है। गानें में सन 1435 और साल 2020, ये दो अलग समयकाल को दर्शाया गया है। गाना होली पर फिल्माया गया है। गाने के बोल हैं मेरे अगंने में तुम्हारा क्या काम है। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

बिग 13 के जरिए आसिम रियाज की पॉप्युलैरिटी काफी हो गई है, यही कारण है शो से निकलते ही उनको जैकलीन फर्नाडीस के साथ काम करने का मौका मिल गया है। इस गाने में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के साथ डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।

आसिम और जैकलीन का ये गाना करीब 5 मिनट का है। जिसमें एक राजकुमारी की कहानी है, जो जैकलीन हैं। इस गाने की कहानी को होली से भी कनेक्ट होती है। जहां एक तरफ दूसरी सदी में राजकुमारी की शादी करवाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ 2020 में होली मना रहा एक लड़का अजीबो-गरीब तरीके से 1435 में पहुंच कर राजकुमारी के सामने आ खड़ा होता है।ये लड़का अनजाने में ही राजकुमारी को 1435 से निकालकर 2020 होली के जश्न में ले आता है।गाने में जैकलीन ज्यादा हैं और आसिम रियाज काफी कम समय के लिए हैं। इतना ही नहीं डांस स्टेप भी एक दो ही हैं। लेकिन उनकी यही झलक फैंस को भा गई है, और काफी तारीफ मिल रही हैं। कुछ ही देर में इस गाने को लाखों में व्यूज मिल गए हैं।

गाने को रिलीज करने के लिए एकदम सटीक मौका भी चुना गया है। होली की पार्टी में ये चार चांद लगा देगा। इसका ऑरिजनल गाना 1981 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म लावरिस में था, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच