श्रीदेवी को याद कर छलके मीनाक्षी शेषाद्रि के आंसू, जोशीले फिल्म के सेट का बयां किया अनुभव

By राहुल मिश्रा | Updated: March 13, 2018 12:11 IST2018-03-13T12:10:50+5:302018-03-13T12:11:53+5:30

24 फरवरी को दुबई के पांच सितार होटल में श्रीदेवी का निधन हुआ था। दुबई पुलिस के अनुसार श्रीदेवी की मौत  बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। श्रीदेवी का शव दुबई से 2 दिन के बाद आया था।

Meenakshi Seshadri breaks down while talking about Sridevis demise | श्रीदेवी को याद कर छलके मीनाक्षी शेषाद्रि के आंसू, जोशीले फिल्म के सेट का बयां किया अनुभव

श्रीदेवी को याद कर छलके मीनाक्षी शेषाद्रि के आंसू, जोशीले फिल्म के सेट का बयां किया अनुभव

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी (54) का 24 फरवरी को आधी रात के समय निधन हो गया था, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। अचानक हुए उनके निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी दुख जताया है। इस दौरान उन्हें याद करते हुए उनकी आंखें भर आईं। एक समाचार पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि श्रीदेवी हमारे साथ नहीं है। मीनाक्षी ने श्रीदेवी के साथ 1989 में शूट की गई फिल्म जोशीले में साथ-साथ काम किया था।

श्रीदवी को लेकर मीनाश्री शेषाद्री ने बताया कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में बड़ा नाम कमा लिया था। उनके निधन की खबर सुनना बहुत दुखद था। हम उम्मीद करते थे कि उनके साथ और ज्यादा काम करें। मैं एक फैन होने के नाते कहना चाहूंगी कि मानवजात के लिए श्रीदेवी का जाना किसी लॉस से कम नहीं है।

श्रीदेवी के साथ अपने काम के अनुभवों को लेकर मीनाक्षी ने कहा कि फिल्म जोशीले में दोनों ने साथ-साथ काम किया था। हमने साथ स्क्रीन शेयर की थी। वह भी सिर्फ एक सीन और गाने के लिए। 

उन्होंने बताया कि हम दोनों जब फिल्म के सेट पर आए, तो सब लोग बहुत टेंशन हो रही थी कि अंत में हमारी आपस में कहासुनी हो सकती है, लेकिन हम दोनों बहुत प्रोफेशनल थे और एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से काम किया।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को दुबई के पांच सितार होटल में श्रीदेवी का निधन हुआ था। दुबई पुलिस के अनुसार श्रीदेवी की मौत  बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। श्रीदेवी का शव दुबई से 2 दिन के बाद आया था। जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार हुआ था।

श्रीदेवी ने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। श्रीदेवी सुपरहिट फिल्म जुदाई (1997) के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उन्होंने करीब 15 साल के बाद इंग्लिश विंग्लिश (2002) से फिर फिल्मों में एंट्री मारी।  इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय स्टार विजय के साथ पुली (2015) की। श्रीदेवी एक बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो रोल करते दिखेंगी, जो दिसंबर 2018 में रिलीज होगी। 

Web Title: Meenakshi Seshadri breaks down while talking about Sridevis demise

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे