लाइव न्यूज़ :

79 साल की उम्र में मशहूर अभिनेत्री की मौत, दी थी कई सुपरहिट फिल्में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 14:41 IST

Open in App

प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री एवं थियेटर कलाकार लालन सारंग का शुक्रवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 79 वर्ष की थीं. उनके परिवार में बेटा राकेश और अन्य लोग हैं.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुढ़ापे संबंधी कुछ बीमारियों के चलते उन्हें करीब एक महीना पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में शनिवार को किया जाएगा सारंग का जन्म 26 दिसंबर 1938 को मुंबई में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था.

पहले उनके परिवार का ताल्लुक कभी सिनेमा या थिएटर से नहीं था. लेकिन लालन मुंबई में कॉलेज के दिनों से ही थियेटर करने लगी थीं. वहां उन्होंने एक नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया था और अपनी भूमिका के लिए काफी तारीफें पाई थीं. इसके बाद उनका थिएटर से लगाव हो गया.

उन्हें 'सखाराम बाइंडर', 'गिधाड़', 'रथचक्र' और 'कमला' समेत कई प्रसिद्ध नाटकों में अपनी प्रभावशाली भूमिका के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने 'सामना', 'हा खेळ सावल्यांचा' और 'महक' जैसी फिल्मों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

उन्होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था. उन्होंने कुछ किताबें भी लिखी थीं. उनके पति दिवंगत कमलाकर सारंग एक प्रसिद्ध थिएटर निर्देशक थे.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस