लाइव न्यूज़ :

corona effect: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इन जगहों पर दो महीने के लिए सिनेमाघर बंद

By अमित कुमार | Updated: March 23, 2020 14:04 IST

ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फिजी में सभी सिनेमाघरों को लगभग दो महीनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइवेंट सिनेमा कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह निर्देश 23 मार्च से ही लागू किया जा चुका है।भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी।

कोरोना वायरस की वजह से भारत में 31 मार्च तक सिनेमाघरों को बंद किया गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब ओवरसीज में सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया गया है। कई देशों ने अगले 8 हफ़्तों तक थिएटर्स के बंद रखने का ऐलान किया है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फिजी में सभी सिनेमाघरों को लगभग दो महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। 

इवेंट सिनेमा कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह निर्देश 23 मार्च से ही लागू किया जा चुका है। ऐसे में अगर भारत में अप्रैल के दौरान सिनेमाघरों को खोल भी दिया जाता है तो भी दूसरे देशों में बॉलीवुड फिल्में रिलीज नहीं हो सकेगी। जिससे फिल्म इंडस्ट्री को खासा नुकसान पहुंच सकता है। दूसरे देशों में भारतीय दर्शकों की बड़ी आबादी होने की वजह बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन अच्छा रहता है, लेकिन आने वाले दो महीनों में ऐसा होता नहीं दिख पाएगा।

बता दें कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में रविवार को एक-एक मौत हुई जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच