लाइव न्यूज़ :

'फुकरे' के बाद 2 सालों तक काम नहीं मिला, ऐक्टर मनजोत सिंह ने कहा- मेरा वो दौर आसान नहीं था

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2021 12:42 IST

टाइम्स नाउ से बातचीत में ऐक्टर ने आगे कहा कि जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब मैं 16 साल का था। उस समय मुझे बहुत सारी फिल्में मिलीं। फुकरे के बाद, मुझे लगता है कि एक समय आया था के मेरे पास दो साल तक काम नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देमनजोत सिंह ने कहा है कि फुकरे फिल्म के बाद उन्हें 2 साल तक काम नहीं मिला थाऐक्टर ने आगे कहा कि जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब मैं 16 साल का थाकाम नहीं मिलने की वजह से घर बैठ पढ़ाई करने लगे थे मनजोत सिंह

फुकरे फिल्म से लाकप्रिय हुए ऐक्टर मनजोत सिंह ने कहा है कि फुकरे फिल्म के बाद उन्हें 2 साल तक काम नहीं मिला था। मनजोत सिंह वेब सीरीज चुट्ज़पाह में नजर आने वाले हैं जिसको लेकर वे सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू में मनजोत सिंह ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि फुकरे के बाद उन्हें जो फिल्में ऑफर हुईं, उनके किरदारों से संतुष्ट नहीं थे।

टाइम्स नाउ से बातचीत में ऐक्टर ने आगे कहा कि जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब मैं 16 साल का था। उस समय मुझे बहुत सारी फिल्में मिलीं। फुकरे के बाद, मुझे लगता है कि एक समय आया था के मेरे पास दो साल तक काम नहीं था। मनजोत ने कहा कि उन्हें जो प्रस्ताव आ रहे थे, उसे करना नहीं चाहते थे जबकि जिस चीज को वे करना चाहते थे वे मिल नहीं रही थी। 

साल 2019 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में मनजोत ने इस बात का भी जिक्र किया था कि उनके धर्म की वजह से फिल्मों में भूमिकाएं मिलना मुश्किल होगा। ऐक्टर ने कहा था, मेरे धर्म के कारण भूमिकाएँ खोजना मुश्किल होगा। इस बाबत एक किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि एक कास्टिंग एजेंसी ने उनका पोर्टफोलियो लिया लेकिन कुछ दिनों बाद इस वजह से रोल देने से मना कर दिया क्योंकि मैं सरदार हूं।

कास्टिंग एजेंसी ने कहा था- चूंकि आप एक सरदार हैं, हमारे लिए आपके लिए एक भूमिका खोजना काफी मुश्किल है।मैं चौंक गया था।  मनजोत ने कहा कि अगर आप मेरे 10 साल के लंबे करियर को देखें, तो उनमें से 90 फीसदी हिट फिल्में हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच