सोनाक्षी सिन्हा पर मालिनी अवस्थी ने कसा तंज, कहा- पीढ़ी का यह कटु सच है
By मेघना वर्मा | Updated: September 23, 2019 11:57 IST2019-09-23T11:57:38+5:302019-09-23T11:57:38+5:30
ट्विटर पर सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों ने हैशटैग यो सोनाक्षी सो डम्ब नाम से ट्रोल किया जा रहा था।

सोनाक्षी सिन्हा पर मालिनी अवस्थी ने कसा तंज, कहा- पीढ़ी का यह कटु सच है
सोनाक्षी सिन्हा बीते कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। सोनी चैनल के सबसे पॉपलुर शो केबीसी में पूछे गए रामायण से जुड़े आसान से सवाल का जवाब ना देने पाने के कारण सोनाक्षी सिन्हा का मजाक बनाया जा रहा है। वहीं सोनाक्षी ने इस पर खीज कर जवाब भी दिया। अब लोक गीत गायिका और पद्मश्री विजेता मालिनी अवस्ती ने भी सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा है।
मालिनी अवस्थी ने अपने इस ट्वीट पर चिंता जाताई है। मालिनी ने ट्वीट करके लिखा, 'कितने परिवारों में बच्चों को हमारे पूर्वजों की कथाएँ सुनाई जाती हैं? राम कृष्ण की कथाएं कहना सुनना जिस शिक्षित समाज में आज भी पुरातनपंथी होने का द्योतक हो,वहां सोनाक्षी सिन्हा जैसा उत्तर ही मिलेगा! अपने धर्म प्रतीकों संस्कृति के प्रति उपहास /उदासीनता में पली पीढ़ी का यह कटु सच है।'
दरअसल इस एपिसोड में हॉटसीट पर बैठीं थी राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी। उनकी मदद के लिए आई थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। इस दौरान वह एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम।
कितने परिवारों में बच्चों को हमारे पूर्वजों की कथाएँ सुनाई जाती हैं?
— मालिनी अवस्थी (@maliniawasthi) September 22, 2019
राम कृष्ण की कथाएँ कहना सुनना जिस शिक्षित समाज में आज भी पुरातनपंथी होने का द्योतक हो,वहां सोनाक्षी सिन्हा जैसा उत्तर ही मिलेगा!
अपने धर्म प्रतीकों संस्कृति के प्रति उपहास /उदासीनता में पली पीढ़ी का यह कटु सच है pic.twitter.com/iOSWaVm6Ft
इस सवाल का जवाब देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक पूरी लाइफ लाइन यूज कर ली। सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था। सोनाक्षी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। इसके बाद इस आसान से सवाल ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
Oh my God #sonakshisinha is so db just like his acting and dance skills @sonakshisinha#YoSonakshiSoDumbhttps://t.co/tsSvCrtIQX
— Shivankar Awasthi (@iamshiv08) September 21, 2019
ट्विटर पर सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों ने हैशटैग यो सोनाक्षी सो डम्ब नाम से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, मजाक चल रहा है यहां, वहीं कुछ लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा को कुछ लोगों ने आलिया भट्ट के साथ कम्पेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सोनाक्षी के लिए ही भारत सरकार ने स्कीम चलाई है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।