दुखद: शूटिंग के बीच दोस्त संग डैम में नहाने गए थे एक्टर अनिल नेदुमंगड़, डूबने से हुई मौत, सदमे में साउथ इंडस्ट्री

By अमित कुमार | Updated: December 26, 2020 12:19 IST2020-12-26T10:14:51+5:302020-12-26T12:19:05+5:30

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अनिल नेदुमंगड़ को आखिरी बार फरवरी 2020 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म पापम चेय्यथवर कल्लरियात में देखा गया था।

Malayalam actor Anil Nedumangad drowns in Malankara dam | दुखद: शूटिंग के बीच दोस्त संग डैम में नहाने गए थे एक्टर अनिल नेदुमंगड़, डूबने से हुई मौत, सदमे में साउथ इंडस्ट्री

एक्टर अनिल नेदुमंगड़। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकम्माटी पाड़म, नजन स्टीव लोपेज से पहचान बनाने वाले अनिल नेदुमंगड़ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे।अनिल नेदुमंगड़ की मौत से साउथ इंडस्ट्री में गम का माहौल पसरा हुआ है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक ट्वीट के जरिए अनिल नेदुमंगड़ की मौत की खबर की पुष्टि की है।

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर अनिल नेदुमंगड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को एक हादसे के कारण उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 48 वर्षीय अभिनेता केरल के मलंकारा बांध में दोस्त संग नहाने के लिए गए थे। वहीं डूबने से उनकी मौत हो गई। अनिल नेदुमंगड़ की इस तरह अचानक मौत से उनके दोस्त और रिश्तेदार सदमे में हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल नेदुमंगड़, थोडुपुझा में जोजू जॉर्ज अभिनीत ‘पीस’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच में सभी कलाकारों ने थोड़ा ब्रेक लिया। इस  दौरान फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स इधऱ-उधर घूमने निकल पड़े। अनिल ने भी पास के डैम में नहाने का मन बनाया। उन्होंने अपने दोस्तों को साथ चलने को कहा। वहां जाकर सभी डैम में नहाने के लिए घुस गए। 

थोड़ी देर बाद अनिल नहाते हुए गहरे पानी की ओर चले गए, जिसके बाद तेज बहाव के चलते वह डूब गए। बाकी लोग किनारे पर ही नहा रहे थे। जब दोस्तों ने अनिल को नहीं देखा तो अनिल को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद बचावकर्मियों की मदद से अनिल को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Web Title: Malayalam actor Anil Nedumangad drowns in Malankara dam

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे