मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फोटो, एक्टर ने भी लिख दी दिल की बात

By स्वाति सिंह | Updated: November 29, 2020 19:17 IST2020-11-29T19:12:22+5:302020-11-29T19:17:33+5:30

अर्जुन और मलाइका ने धर्मशाला में कुछ समय बिताया था। अर्जुन कपूर और सैफ अली खान साथ में अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं।

Malaika Arora shares sweet memory from Dharamshala trip with Arjun Kapoor Never a dull moment when you are around | मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फोटो, एक्टर ने भी लिख दी दिल की बात

मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं। 

Highlightsमलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे अब काफी आम हो चुके हैं।मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर एक पोस्ट किया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे अब काफी आम हो चुके हैं। दोनों को अब पब्लिकली अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन धर्माशाला साथ घूमने गए थे। इसी बीच मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर एक पोस्ट किया है। 

इस फोटो में अर्जुन और मलाइका साथ में खड़े हंस रहे हैं और एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए हैं। इस फोटो में मलाइका ने वही ऑउटफिट पहना हुआ है जो उन्होंने धर्मशाला में करीना, सैफ और अर्जुन संग वॉक के दौरान पहना था। देखने से लगता है कि यह मलाइका और अर्जुन का उसी दिन का फोटो है। फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ''जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता।''

अर्जुन और मलाइका ने धर्मशाला में कुछ समय बिताया था। अर्जुन कपूर और सैफ अली खान साथ में अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। वहां करीना कपूर खान और तैमूर अली खान भी गए थे। करीना और तैमूर अभी धर्मशाला में हैं और मलाइका अरोड़ा मुंबई में वापस आ चुकी हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं। 

Web Title: Malaika Arora shares sweet memory from Dharamshala trip with Arjun Kapoor Never a dull moment when you are around

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे