Video: जानकर शरमा जाएंगे आप अपने इस निजी बॉडी पार्ट का इंश्योरेंस करवाना चाहती हैं मलाइका अरोरा
By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 17:12 IST2018-09-20T17:12:37+5:302018-09-20T17:12:37+5:30
मलाइका ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉन्ग दिए हैं। अब एक बार फिर काफी लम्बे समय के बाद मलाइका बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

Video: जानकर शरमा जाएंगे आप अपने इस निजी बॉडी पार्ट का इंश्योरेंस करवाना चाहती हैं मलाइका अरोरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अब अरबाज खान से अलग हो चुकी हैं। 20 साल तक अरबाज खान के साथ रहने वाली मलाइका एक बच्चे की मां भी हैं। ख़बरों की मानें तो दोनों ने काफी लम्बे टाइम तक एकदूसरे को डेट किया था। वहीं कुछ समय पहले मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ा था। हाल ही में सेलिब्रेटी टॉक शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में शामिल हुई मलाइका ने बड़ी ही बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए हैं।
टॉक शो के नए प्रोमो वीडियो में मलाइका ने बताया है कि वह अपने इस अंग का इंश्योरेंस करवाना चाहेंगी। अनाइता श्रॉफ से बातचीत के दौरान मलाइका ने बताया कि उन्होंने कभी डेटिंग नहीं की है। मैंने जिस शख्स से डेटिंग की उसी से शादी की।
View this post on Instagram
बता दें कि मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक कॉफी प्रोडक्ट के ऐड के दौरान हुई हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। काफी समय साथ बिताने के बाद दोनों ने 1998 में शादी की।
बता दें कि मलाइका ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉन्ग दिए हैं। अब एक बार फिर काफी लम्बे समय के बाद मलाइका बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। हाल ही में फिल्म पटाखा में उनका आइटम सॉन्ग 'हैलो हैलो' रिलीज हुआ है। इस फिल्म को विशाल भरद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं। सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान स्टारर यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।